Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अलग-अलग घटनाओं जहर खुरानी, फांसी तथा सर्प दंश से तीन लोगो की मौत, पुलिस जुटी जांच में

Snake Bite News Youth dies due to snake bite jahar khurani fasi ka fanda news anuppur newsanuppur

गुरुवार, 16 जून 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। तीन अलग-अलग घटनाओं जिसमें सर्प दंश, फांसी तथा जहर खुरानी से तीन लोगो की मौत हो गई है, जहां पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुये शव को पीएम के लिये भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने तीनों ही मामलों में मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना अंतर्गत ग्राम पगना का है जहां 22 वर्षीय युवक रामनारायण पिता बबलू भैना ने बुधवार की शाम 3 बजे से घर से निकला और देर शाम तक रात घर नहीं पहुंचा। जहां 16 जून गुरुवार की सुबह जंगल से लकड़ी लेकर वापस आ रही गांव की एक महिला झोरी तालाब के पास खेत में रामनारायण भैना को लेटा हुआ देखा और सूचना उसके परिजनों दी। जहां परिजनों द्वारा मौके पर पहुंचकर देखा तो रामनारायण मृत पड़ा था और उसके मुंह से जहर जैसी गंध आ रही थी, जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जहां पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये शव का पंचनामा तैयार करते हुए उसे पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया। तीनों ही मामले में पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया है। 

वही दूसरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दुधमनिया निवासी 45 वर्षीय हरि सिंह पिता बिरझू सिंह गोड़ ने बुधवार की रात अपने घर के आंगन में लगे पेड में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना परिजनों द्वारा कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही घटनास्थल में पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुये शव को पीएम हेतु जिला चिकित्सालय भेजा गया। 

तीसरे मामला शहडोल जिले के जैतपुर थाना अंतर्गत बहेराडोल गांव में ससुराल आए 40 वर्षीय छोटकू पिता विकनू पाव निवासी देवरीबडी थाना बुढार जो कि 15 जून बुधवार की रात घर में अपने साले के साथ जमीन में सोया हुआ था, तभी अचानक जहरीले सर्प उसके गर्दन में डस लिया, जिस पर परिजनों द्वारा उसे गंभीर हालत में केशवाही अस्पताल तथा वहां से जिला चिकित्सालय अनूपपुर लाया गया, जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। 

 



कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR