Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

आत्महत्या का प्रयास कर रहे युवक को डायल 100 ने बचाया

ATAMHAYA KA PRAYASH 100 DIAL NE BACHAYA NEWSANUPPUR NEWS ANUPPUR CHHINDWARA NEWS

गुरुवार, 16 जून 2022

/ by News Anuppur

छिंदवाड़ा। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम भोपाल में 15 जून को सूचना मिली कि जिला छिंदवाड़ा के थाना पांढुर्ना के अंतर्गत एक युवक ने आत्महत्या करने के उद्देश्य से अपने हाथ की नस काट ली हैं, जहां अत्याधिक खून बहने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया हैं, जिसे अस्पताल ले जाने के लिए कोई साधन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। सूचना मिलने पर जिले की डायल-100/112 एफआरवी वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। जहां डायल-112/100 एफआरव्ही स्टॉफ ने मौके पर पहुँचकर पाया कि युवक ने अज्ञात कारणों के चलते आत्महत्या के उद्देश्य से किसी धारदार वस्तु से अपने हाथ की नस काट ली। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे तत्काल डायल-112/100 के स्टाफ ने घायल व्यक्ति को परिजन के साथ एफआरवी वाहन के माध्यम से ले जाकर उपचार हेतु अस्पताल पहुंचाया।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR