Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अग्निपथ की आग कई राज्यों में फैली, बिहार में फूंकी 4 ट्रेनें, डिप्टी सीएम के घर हमला

agneepath scheme, agneepath scheme protest, protest against agneepath, why agneepath protest, protest against agneepath scheme

शुक्रवार, 17 जून 2022

/ by News Anuppur

 

केंन्द ने देशव्यापी विरोध में बीच गुरूवार को अग्निपथ सैन्य भर्ती योजना के लिये आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 कर दी है। सरकार ने कहा कि पिछले दो वर्षो में कोई भर्ती नही हुई है, इस लिये यह निर्णय लिया गया है। 

जहां केन्द्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिये लाई गई नई अग्निपथ योजना के खिलाफ तीसरे दिन भी बिहार, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्यों में उग्र प्रदर्शन जारी है। जहां बिहार के बेतिया में प्रदर्शनकारियों ने राज्य की उप मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता रेणु देवी के घर में हमला कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने अग्निपथ योजना में बदलाव किये जाने और पुरानी पद्वति को लागू करने की मांग पर अड़े हुये है। इसी मांग को लेकर बिहार एवं यूीव में सुबह से ही युवा तीसरे दिन सड़को पर उतर गये और केन्द्र सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे है।

प्रदर्शनकारियों युवाओं ने बिहार के बक्सर, समस्तीपुर, सुपौल, लखीसराय और मुंगेर तथा उत्तर प्रदेश के बलिया, बनारस, चंदौली में हंगमा मचा रहे है। कई जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने ट्रेनो को आग के हवाले कर दिया तो कई जगह रेलवे स्टेशनों में तोड़फोड़ तो कई जगहों पर लोग रेल ट्रैक पर बैठकर प्रदर्शन कर रह है। जहां कुछ उपद्रवियों ने बिहार के समस्तीपुर में जम्मूतवी-गुवाहाटी एक्सप्रेस ट्रेन के डिब्बो में आग लगा दी तो वहीं लखीसराय में भी आगजनी की खबरे आ रही है।

दरभंगा से नई दिल्ली जा रही संपर्क एक्सप्रेस में भी उपद्रवियों ने ट्रेन में जमकर तोड़फोड़, लूटपाट के बाद आग लगा दी। वहीं उत्तर प्रदेश के बलिया में पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज की खबर सामने आई है। वहीं अग्निपथ की आग म.प्र. के इंदौर तक पहुंच गई है। जहां लक्ष्मीनगर स्टेशन पर 300 से अधिक छात्रों ने हंगामा मचाते हुये ट्रेनें रोक दी और पथराव किया गया। 

----------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

Agneepath fire spread in many states, 4 trains burnt in Bihar, Deputy CM's house attacked

The Center on Thursday increased the age limit for the Agneepath Military Recruitment Scheme from 21 to 23 amid nationwide protests. The government said that no recruitment has taken place in the last two years, so this decision has been taken.

Where fierce demonstrations are going on in many states including Bihar, Uttar Pradesh for the third day against the new Agneepath scheme brought by the Central Government for army recruitment. Where in Bihar's Bettiah, protesters attacked the house of the state's Deputy Chief Minister and BJP leader Renu Devi. The protesters are adamant on the demand to change the Agneepath scheme and implement the old method. Due to this demand, youth in Bihar and Yuv took to the streets on the third day since morning and are raising slogans against the central government.

Protesting youth are creating ruckus in Buxar, Samastipur, Supaul, Lakhisarai and Munger in Bihar and Ballia, Banaras, Chandauli in Uttar Pradesh. In many places, the protesters set the trains on fire, in many places the railway stations were vandalized and in many places people are protesting sitting on the railway track. While some miscreants set fire to the coach of Jammu Tawi-Guwahati Express train in Samastipur, Bihar, there are reports of arson in Lakhisarai too.

In the Sampark Express going from Darbhanga to New Delhi, miscreants vandalized the train and set it on fire after looting. At the same time, news of lathi-charge on protesters by the police has come to light in Ballia, Uttar Pradesh. At the same time, the fire of Agneepath in M.P. has reached Indore. Where more than 300 students created a ruckus at Laxminagar station, stopped trains and pelted stones.

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR