Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

पत्नी के प्रेमी का पति ने काटा प्राइवेट पार्टः इंदौर में महिला से मिलने आया था बाॅयफ्रेंड

Indore Wife Boyfriend, Husband Cut Off Private Part Of Wife's Lover In Gandhi Nagar, News Anuppur, Anuppur News

शुक्रवार, 17 जून 2022

/ by News Anuppur

इंदौर। इंदौर के गांधी नगर पुलिस थाना क्षेत्र में बुधवार को एक शादीशुदा महिला से उसके घर मिलने गया उसका प्रेमी का प्राइवेट पार्ट महिला के पति ने चाकू से काट दिया। जिसका उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा है। वहीं मामले में पुलिस ने पति-पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई है।

थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने बताया कि अजय दामठिया पिता प्रहलाद उम्र 23 वर्ष निवासी महावीर मार्ग की शिकायत पर बड़ा बांगड़दा में निवास करने वाले युवक और रिद्द्वी सिद्धी अपार्टमेंट में रहने वाली उसकी पत्नी के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओ के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होने बताया कि महिला व उसका पति अलग रहते है। इस दौरान महिला का युवक अजय से प्रेम संबंध हो गया। पति को पत्नी से अजय का मिलना पसंद नही था। बुधवार को जब अजय महिला से मिलने के उसके घर गया तो वहां अचानक महिला का पति भी पहुंच गया और अजय देखते हुये उसके साथ मारपीट करते हुये अचानक चाकू से उस पर हमला कर उसका गुप्तांग काट लिया, फिलहाल दोनो की तलाश जारी है। 

गंभीर रूप से घायल अजय का भाई रवि ने बताया कि अजय का रिद्धी-सिद्धी अपार्टमेंट में रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ अफेयर चल रहा था। महिला के पति को तीन माह पहले इसकी जानकारी लग गई थी इसके बाद पति-पत्नी ने जमकर विवाद हुआ था। हालांकि दोनो के बीच समझौता भी हो गया था। महिला अपने पति से अलग रह रही थी। महिला ने ही अजय को अपने घर मिलने बुलाया, जहां उसका पति भी वहां पहुंच गया और अजय को देखते हुये मारपीट करने लगा और अचानक चाकू निकालकर अजय का गुप्तांग काट दिया और खून बहता देख महिला और उसका पति वहां से भाग गये। जिसके बाद अजय जैसे तैसे जिला अस्पताल पहुंचा। हालत नाजुक होने के कारण जिला अस्पताल से उसे एमवाय अस्पताल रेफर कर दिया। जहां डाॅक्टरों द्वारा उसका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल अजय की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।


 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR