Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

मछली मारने तालाब गये अधेड़ का दूसरे दिन तालाब में तैरता मिला शव

dubne se maut, pani me dubne se maut, newsanuppur, anuppur news

शुक्रवार, 24 जून 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सकरा के बजरंग तालाब में गुरूवार की दोपहर 50 वर्षीय अधेड़ का शव तैरता हुआ देखा गया। जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालते हुये पंचनामा तैयार करते हुये शव को पीएम के लिये जिला चिकित्सालय भेजा गया। जहां पीएम उपरांत शव परिजनो को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

मामले की जानकारी के अनुसार ग्राम सकरा स्थित बजरंग तालाब में शव के तैरते हुये देखे जाने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकालते हुये उसकी शिनाख्त करवाई गई। जहां शव की पहचान ग्राम सकरा के वार्ड 10 में निवास करने वाले सतनू बैगा पिता गहनू बैगा के रूप में की गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि सतनू बैगा तालाब मे मछली मारने के लिये बुधवार की दोपहर घर के पास स्थित तालाब में गया हुआ था। जो देर रात तक घर वापस नही आया। जिसकी परिजनों द्वारा तलाश की जा रही थी। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR