Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

बाइक में सवार 3 नाकाबपोशो ने काॅलरी कर्मचारी से की 1 लाख 30 हजार नगद की लूट

Nakabposh, Loot, Loot Liya, Bike Sawar Nakabposh, News anuppur, Anuppur News

बुधवार, 22 जून 2022

/ by News Anuppur

प्रदीप मिश्रा/कोतमा । भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में बरबसपुर पुलिया के पहले बाडा बहरा के पास बाइक में सवार तीन नाकाबपोशों ने काॅलरी कर्मचारी की बाइक को रोककर 1 लाख 30 हजार रूपये नगद की लूट की घटना को अंजाम दिया गया। जहां काॅलरी कर्मचारी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 392 के तहत कार्यवाही करते हुये तीनो आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई है।

मामले की जानकारी के अनुसार दयाराम केवट पिता मातेराय केवट उम्र 56 वर्ष निवासी ग्राम चोलना ने 21 जून भालूमाड़ा थाना पहुंचकर शिकायत करते हुये बताया कि वह बरतराई काॅलरी में नौकरी करता है। जहां 20 जून की दोपहर लगभग 12.30 बजे मै एसबीआई जमुना से अपने खाता से 1 लाख 30 हजार रूपये नगदी निकाला और अपने पिठ्ठू बैग में नगद रूपये सहित एसबीआई बैंक की पासबुक, चेक बुक को रखकर अपनी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 65 एमए 5605 से अपने घर चोलना जा रहा था। तभी रास्ते में बरबसपुर पुलिया के पहले बाडा बहरा के पास पीछे से एक काले-नीले रंग की बाइक आई जिसमें तीन 20 से 25 वर्ष के तीन लड़के चेहरे में गमछे बांध कर बैठे हुये थे और बाइक चलाते हुये मुझसे आमाडाड़ जाने का रास्ता पूछा और अचानक अपनी बाइक को मेरी बाइक के सामने रोक कर दिया और बाइक में सबसे पीछे बैठा लड़का मेरा बैग जिसमें बैक से निकाले गये नगद 1 लाख 30 हजार, पासबुक, चेक बुक तथा रैन कोट रखा था को लूट कर तीनों मोटर साईकिल से पोड़ी की तरफ भाग गये। जहां शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ धारा 392 के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।



3 masked men riding a bike robbed 1 lakh 30 thousand cash from the callery employee

Pradeep Mishra / Kotma. In Bhaulmada police station area, near Bada Bahra before Barbaspur culvert, three masked men riding on a bike stopped the bike of the caller worker and committed the robbery of 1 lakh 30 thousand rupees in cash. Where on the complaint of the callery employee, the police, while taking action against the unknown under section 392, is engaged in tracing the three accused.

According to the information of the case, Dayaram Kewat's father, Materai Kewat, age 56, resident of village Cholna, reached Bhaulmada police station on June 21 and complained that he works in Bartrai Collery. Where at around 12.30 pm on 20th June, I withdrew 1 lakh 30 thousand rupees from my account from SBI Jamuna and kept the passbook, check book of SBI Bank including cash in my Pitthu bag from my motor cycle number MP 65 MA 5605 to my home. was going to walk. Then on the way, a black-blue bike came from behind near Bada Bahra, before the Barbaspur culvert, in which three boys of 20 to 25 years old were sitting in their faces with pots and while riding the bike asked me the way to go to Amadad and suddenly Stopped his bike in front of my bike and the boy sitting at the back of the bike robbed my bag containing 1 lakh 30 thousand cash taken out from the back, passbook, check book and rain coat and ran towards Podi from all three motor cycles. Went. Where on the complaint, the police registered a case against the unknown under section 392 and the matter has been taken up for investigation.

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR