Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अनूपपुर-वेंकटनगर मार्ग में आधे घंटे से हाथियों का जमा डेरा, मार्ग बाधित

jangli hathi, elephant, हाथियों का डेरा, News Anuppur, Anuppur News

शनिवार, 25 जून 2022

/ by News Anuppur



वन विभाग एवं पुलिस ने आवागमन किया बंद, दोनो ओर लगा लंबा जाम

आदित्य सिंह, वेंकटनगर। वन परिक्षेत्र जैतहरी अंतर्गत वेंकटनगर बीट के जरेली जंगल में दो हाथियों द्वारा डेरा जमाये हुये थे। जहां 25 जून की रात लगभग 8 बजे ग्राम पंचायत कदमसरा स्थित रानी तालाब शिव मंदिर के पास अनूपपुर -वेंकटनगर मुख्य मार्ग के किनारे दोनो हाथी रूके हुये है। जिसके कारण वन विभाग एवं पुलिस द्वारा अनूपपुर-वेंकटनगर मुख्य मार्ग के आवागमन को हाथियों के हटने तक के लिये बंद कर दिया गया है। जिसके कारण सड़क के दोनो ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। वहीं वन विभाग व पुलिस विभाग द्वारा आवागमन करने वाले लोगो सहित आसपास के ग्रामीणो को सावधानी बरतने, घर से बाहर नही निकले की समझाईश लाउड स्पीकर के माध्यम से देते हये हाथियों द्वारा डेरा डाले गये स्थान के आसपास न जाने एवं हाथियों के हटने का इंतजार किया गया। जिसके बाद लगभग आधे घंटे तक दोनो हथियों द्वारा सड़क के किनारे खड़े रहे है। जिन पर वन विभाग द्वारा लगातार निगरानी बनाये हुये है। जहां लगभग आधे घंटे इंतजार के बाद दोनो हाथियों द्वारा सड़क से थोड़ा आगे जाकर रूके गये है। जिसको देखते हुये वन विभाग एवं पुलिस द्वारा एक-एक कर वाहनों को निकाला जाने लगा है। जानकारी के अनुसार हाथी गढ़ियाटोला के जंगल की ओर से निकलने की संभावना बनी हुई है। लेकिन हाथी किस ओर रूख करेंगे इस पर वन विभाग का अमला हाथियों पर निगरानी बनाये हुये है।



Elephants camped in Anuppur-Venkatanagar road for half an hour, road disrupted

Forest department and police stopped traffic, long jam on both sides

Aditya Singh, Venkatanagar. Two elephants were encamped in the Jareli forest of Venkatanagar beat under the forest range Jaithari. Where on the night of 25th June, at around 8 o'clock in the village panchayat Kadamsara, near the Rani Talab Shiva temple, both the elephants are staying on the banks of the Anuppur-Venkatanagar main road. Due to which the traffic of Anuppur-Venkatanagar main road has been closed by the forest department and police till the elephants are gone. Due to which long queues of vehicles have formed on both sides of the road. At the same time, the forest department and the police department were giving caution to the surrounding villagers, including the people traveling, not to come out of the house, not to go around the camped place by the elephants and waited for the elephants to leave. Gone. After which both the elephants have been standing on the side of the road for about half an hour. On which continuous monitoring is being done by the Forest Department. Where after waiting for about half an hour, both elephants are stopped by going a little further from the road. In view of this, the vehicles have been started one by one by the Forest Department and the police. According to the information, there is a possibility of elephant Gadhiyatola coming out of the forest. But in which direction the elephants will move, the staff of the Forest Department is keeping a watch on the elephants.


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR