Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

13 वर्षीय नाबालिग का अपहरण कर एक सप्ताह तक करता रहा दुष्कर्म, फिर घर में पास छोड़ हो गया फरार

kidnapping and abduction, अपहरण, नाबालिग लड़की का अपहरण, News anuppur

रविवार, 26 जून 2022

/ by News Anuppur

कोतमा। भालूमाड़ा थाना क्षेत्र के 11 वर्षीय नाबालिग के अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किये जाने की घटना के बाद अब कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निगवानी की 13 वर्षीय नाबालिग का अहरण कर उसे एक सप्ताह तक बंधक बनाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किये जाने तथा बाद में आरोपी द्वारा नाबालिग को उसके घर के पास छोड़कर भाग जाने के मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी काशीराम चैधरी निवासी गोडारू के खिलाफ धारा 363, 366, 376, 376 (2)(एम) एवं पाॅक्सो एक्ट 4, 5, 6 के तहत कार्यवाही की गई है।

मामले की जानकारी के अनुसार निगवानी में निवास करने वाले नाबालिग के परिजनों ने 16 जून को थाना पहुंच शिकायत करते हुये बताया कि उसकी 13 वर्ष 9 माह की बच्ची 15 जून से अचानक कही लापता हो गई। जहां शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग के अपहरण का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना में लिया गया। जिसके बाद 24 जून को नाबालिग के परिजनों फिर से थाना में नाबालिग के घर पहुंच जाने पर उसे थाना लेकर पहुंचे। जहां पुलिस ने नाबालिग का बयान लिया गया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि 15 जून को गोडारू निवासी 28 वर्षीय काशीराम चैधरी द्वारा उसे बहलाफुसलाकर अपने साथ शहडोल ले गया। जहां उसे शहडोल में किराये के मकान पर रखा और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और 26 जून को उसे वापस उसके घर के पास स्थित तालाब के पास छोड़कर भाग गया। जिस पर पुलिस ने पूरे मामले में आरोपी काशीराम चैधरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR