दस्तावेज को प्रस्तुत करने में काॅलरी अधिकारी कर रहे लेट लतीफी, मामला संदिग्ध
प्रदीप मिश्राकोतमा। कोतमा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोविंदा बाजार से पुलिस द्वारा 4 जून को काॅलरी के कबाड़ से लोड ट्रक को रोककर चालक से वाहन में लोड़ कबाड़ से संबंधित दस्तावेज की मांग करने तथा चालक द्वारा दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर कोतमा पुलिस द्वारा उसे जब्त करते हुये कोतमा थाना परिसर में खड़ा कराया गया है। जहां 4 दिन बीत जाने के बाद कोतमा थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा द्वारा न तो उक्त ट्रक पर किसी तरह की कार्यवाही की जा रही है और न ही उसे छोड़ा जा रहा है।
जानकारी के अनुसार बिना नंबर के ट्रक में काॅलरी का कबाड़ लोड़ है, उक्त ट्रक मीरा इंकलाईन काॅलरी में अंडर टेकिंग पर लगी हुई है। लेकिन बीते 4 दिनों पुलिस द्वारा की जा रही जांच और काॅलरी के अधिकारियों से मंगाये गये दस्तावेज अब तक नही प्रस्तुत किये गये है। नगर में जन चर्चा है कि अब तक कबाड़ में पकड़ी गई वाहनों में दस्तावेज नही प्रस्तुत करने पर तत्काल कार्यवाही कर दी जाती रही है, लेकिन काॅलरी के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में किसी तरह का 4 दिन तक समय दिये जाने के बावजूद दस्तावेज प्रस्तुत नही करने पर उसे बिना कार्यवाही के थाना परिसर में जब्त रखा गया है। नगर के कुछ लोगो का कहना है कि थाना प्रभारी अजय बैगा के इस दिखावे की कार्यवाही में 4 दिन वाहनों को जब्त कर 5वें दिन दस्तावेज मिल जाने की बात कह कर छोड़ दिया जायेगा।
विदित हो कि अगर काॅलरी के कबाड़ से लोड उक्त ट्रक के दस्तावेज सही है तो उसे प्रस्तुत करने में 4 दिन से अधिक का समय क्यो लग रहा है। वहीं अन्य मामलों में मौके पर ही दस्तावेज नही मिलने पर कार्यवाही कर दी जाती है। आखिरकार कबाड़ से लोड़ वाहन के खिलाफ कार्यवाही करने में इतनी देरी लोगो को समझ से परे है।
इनका कहना है
काॅलरी के अधिकारियों से दस्तावेज की मांग की गइ है, तीन दिन से अधिक का समय हो गया है, उक्त कबाड़ लोड़ वाहन के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी।

.jpeg)

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें