बुधवार को ग्राम पंचायत पसला के ग्रामीणों ने पसला सोन नदी से रेत का परिवहन कर रहे रेत वाहनों को रोक कर बंद किये जाने के लिए प्रर्दशन किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क ग्रामीणों के आवागमन के लिए बनाई गई थी और इस पर रेत वाहनों की वजह से दुर्घटनाएं होती रहती हैं। साथ ही बारिश का मौसम भी नजदीक हैं। बरसात की वजह से इस सड़क पर चलना दूभर हो जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि सोन नदी से रेत का परिवहन ग्राम पसला से अन्य जगह पर होता हैं। जिससे पसला में बने प्रधानमंत्री सड़क जर्जर हो गई। सड़क जर्जर होने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि भारी भरकम रेत के वाहन गांव से गुजरते हैं। जिससे गांव मे बनी प्रधानमंत्री सड़क की हालत जर्जर हो चुकी हैं।
देखे वीडियो

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें