तीन आरोपियों गिरफ्तार, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल, रैकी कर चोरी की घटना को देते थे अंजाम
अनूपपुर। जिले में बाइक चोरी की लगातार घटनाओं के बाद पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के निर्देशन में फुनगा पुलिस ने 8 जून को ग्राम पयारी बस स्टैण्ड से तीन आरोपियों को पकड़ते हुये उनके कब्जे से दो चोरी की बाइक एवं एक घटना में प्रयुक्त की गई बाइक को जब्त कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये उनके खिलाफ धारा 379 के तहत कार्यवाही की गई।
मामले की जानकारी देते हुये फुनगा चौकी प्रभारी सुमित कौशिक ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पयारी बस स्टैण्ड के पास दो व्यक्ति चोरी की बाइक बेचने के फिराक में है। जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये उनके कब्जे से चोरी की एक बाइक को जब्त किया गया। जहां पूछताछ में आरोपी अजय उर्फ अज्जू पिता मंडल महरा उम्र 23 वर्ष ने बताया कि वह अपने दो नाबालिग दोस्तो के साथ अपनी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 65 एमडी 7709 से भालूमाड़ा क्षेत्र में रैकी कर बाइक चोरी की घटना को अंजाम देते थे। जिसमें उन्होने भालूमाड़ा थाना क्षेत्र से एमपी 65 एमसी 2170 एवं एमपी 65 एमडी 5522 को चोरी किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने तीसरे नाबालिग आरोपी को पकड़ते हुये उसके कब्जे से एक बाइक जब्त किया गया। दोनो चोरी हुई बाइक का प्रकरण भालूमाड़ा में दर्ज है। जिसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार करते हुये उनके खिलाफ मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में ली गई है। वहीं बाइक चोरो को पकड़ने में चौकी प्रभारी फुनगा सुमित कौशिक सहित प्रधान आरक्षक सूर्यभान सिंह, राजेन्द्र द्विवेदी, आरक्षक सुजीत सिंह, राकेश कनासे, मोतीराम सोलंकी, उमेश केवट शमिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें