Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

दस्तावेज में ट्रक का फर्जी नंबर अंकित कर काॅलरी प्रबंधन ने करवाया काॅलरी का कबाड़ लोड

दस्तावेज में ट्रक का फर्जी नंबर अंकित कर काॅलरी प्रबंधन ने करवाया काॅलरी का कबाड़ लोड

शुक्रवार, 10 जून 2022

/ by News Anuppur

 


मामला जमुना कोतमा क्षेत्र के गोविंदा सायडिंग का, जांच में जुटी पुलिस

कोतमा। कोतमा पुलिस ने बीते एक सप्ताह पूर्व 4 जून को गोविंदा बाजार से काॅलरी के कबाड़ से लदे बिना नंबर के ट्रक को जब्त किया, उक्त ट्रक जमुना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत संचालित गोविंदा सायड़िंग से लोड़ की गई थी। जहां चालक द्वारा प्रस्तुत किये गये दस्तावेज संदिग्ध पाये जाने पर थाना प्रभारी कोतमा अजय कुमार बैगा ने काॅलरी प्रबंधन से 10 बिन्दुओं पर जानकारी मांगी, जहां काॅलरी प्रबंधन द्वारा दिये गये जवाब संतोष पूर्वक न होने तथा काॅलरी के कांटा पर्ची में दर्ज ट्रक क्रमांक एमपी 65 जीए 2844 को प्रबंधन ने लिपकीय त्रुटि बताया, जबकि काॅलरी के गेटपास में नया ट्रक लेख किया गया है। वहीं कांटा पर्ची में दर्ज ट्रक क्रमांक को जांच के लिये पुलिस ने आरटीओं विभाग भेजा गया, जहां उक्त नंबर अभी तक जिले में रजिस्टर्ड ही नही होना बताया गया है। वहीं पुलिस ने आरटीओं से जब्त ट्रक के चेचिस नंबर को भेज कर जानकारी चाही गई, तो उक्त चेचिस में ट्रक का नंबर एमपी 65 एच 0423 पाया गया है। इस पूरे मामले की जांच में काॅलरी प्रबंधन की भूमिका संदिग्ध प्रतीत हो रही है। फलहाल पुलिस जाँच में जुटी हुई है।

देखे वीडियो 


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR