Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

कोतमा के मुस्लिम युवाओ ने नूपुर शर्मा की फोटो पर जूतो की छाप वाला पंपलेट सड़क पर चस्पा कर किया विरोध प्रदर्शन

कोतमा के मुस्लिम युवाओ ने नूपुर शर्मा की फोटो पर जूतो की छाप वाला पंपलेट सड़क पर चस्पा कर किया विरोध प्रदर्शन

रविवार, 12 जून 2022

/ by News Anuppur


पुलिस ने सड़क से पंपलेट को उखाड़े, पूछताछ हेतु 5 मुस्लिम युवाओं को पकड़कर लाया गया थाना

कोतमा। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद पर विवादित अभद्र व आपत्तिजनक टिप्पणी के विरूद्ध अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किये जाने की मांग को लेकर एक दर्जन से अधिक कोतमा के मुस्लिम युवाओं द्वारा 11 जून की दोपहर कोतमा नगर के गांधी चैक की सड़क में अपने पैरो से पोस्टर चस्पा कर रहे थे। 

जहां मुस्लिम युवाओं ने पोस्टर में नूपुर शर्मा की फोटो के ऊपर जूतो की छाप का लगभ्ज्ञग एक सैकड़ा से ज्यादा पोस्टर सड़क में फेवीकोल से चिपका दिया गया। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। जहां गांधी चैक पहुंची पुलिस ने सड़को पर चिपके पोस्टर को निकालने में लग गये तथा इस कृत्य में शामिल युवाओं 4 से 5 मुस्लिम युवाओं को पकड़ते हुये 100 डाॅयल के माध्यम से पूछताछ हेतु थाना ले जाया गया। 

इस संबंध में कोतमा थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि कुछ लड़को को पूछताछ हेतु थाना लाया गया है। जिसमें जांच के बाद अग्रिम व वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होने बताया कि इस संदर्भ में कोतमा में शांति व्यवस्था रखने हेतु एसडीएम कोतमा, एसडीओपी के साथ मिलकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक की जायेगी। जो शांति समिति में निर्णय लिया जायेगा, उस आधार पर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी। उन्होने नगर में लोगो से अपील की है कि शांति व्यवस्था बनाये रखते हुये सद्भाव पूर्ण तरीके से रहे, किसी के अफवाहो में ना आये और ना ही अफवाह फैलाये।

जानकारी के अनुसार इसके पूर्व भी 31 मई को कोतमा के सैकड़ो मुस्लिक समुदाय के लोगो द्वारा मोहम्मद साहब के विरूद्ध अभद्र, अपमानजनक, गैरवैधानिक भाषा का प्रयोग करने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नूपुर शर्मा पर अपराधिक प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग को लेकर शांति पूर्वक कोतमा थाना पहुंच थाना प्रभारी अजय बैगा को ज्ञापन सौंपा गया था। जहां ज्ञापन में मुस्लिम समुदाय के लोगो ने कहा था कि राष्ट्रीय न्यूज चैनल के मंच पर लाईव प्रसारण के दौरान हमारे आका मोहम्मद साहब के विरूद्ध की गई अभद्रता व गैरवैधानिक भाषा के प्रयोग से मुस्लिम समुदाय अपमानित हुआ है। जिससे नूपुर शर्मा के बयान से संविधान के नियमों के उल्लंघन के साथ-साथ, दो समुदाय के बीच द्वेष की स्थिति निर्मित होती है। जिस पर उक्त व्यक्ति के विरूद्ध कठोर अनुशासत्मक कार्यवाही कर देश की सम्प्रदायिक सुरक्षा कायम रखने की मांग की गई थी। 

देखे वीडियो 


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR