Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

कोतमा के जनप्रतिनिधियों और पुलिस पर शासकीय चावल की हेराफेरी मामले खड़े हो गये सवाल

कोतमा के जनप्रतिनिधियों और पुलिस पर शासकीय चावल की हेराफेरी मामले खड़े हो गये सवाल

बुधवार, 29 जून 2022

/ by News Anuppur




कोतमा थाना के सीसीटीवी फुटेज से खुल सकेगा राज, कौन हुआ गिरफ्तार, किसे करा दिया गया फरार

अनूपपुर। कोतमा पुलिस इन दिनों क्षेत्र के अपराधिक गतिविधियों में संल्पित होने पर सुर्खियों में है, जहां 28 जून को शासकीय चावल के हेराफेरी के मामले में जारी प्रेस नोट अब कोतमा पुलिस द्वारा बनाये गये झूठी कहानी को बयां कर रही है। वहीं खाद्य मंत्री के गृह जिले में उनकी किरकिरी और कोई नही बल्कि भाजपा के वरिष्ठ सफेद पोश नेता सहित नगर पालिका एक महान जनप्रतिनिधि जो कोतमा के बड़े बड़े विकास करने की दावो की बात कहने वाले आज खाद्यान्न माफियाओं के इशारे में घूमते नजर आये। वहीं इन सफेद पोश नेताओं के कहने पर कोतमा थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा द्वारा भी पुलिस कप्तान को भ्रमित करते हुए नेताओ और उनके आदर्शो में चल कर शासकीय खाद्यान्न की हेराफेरी करने वाले माफियाओं से हाथ मिला लिये। तभी तो माह दिसम्बर 2021 से पदस्थ कोतमा थाना प्रभारी द्वारा अपने परिवार जनों के नाम से लिये 18 लाख की कार व अपने स्वयं के मेंटनेस के लिये कबाड़, अवैध शराब-गांजा, जुआं, सट्टा, पशु तस्करी एवं देह व्यापार करने तक की छूट अपराधियों को दे दी गई है। जिनके कारण इन अवैध धंधो का खुला व्यापार कोतमा नगर सहित आसपास के लोगो की नजर में चल रहा है। पूरे मामले में पुलिस द्वारा जारी प्रेस नोट में जल्दबाजी के समय दूसरे पैराग्राफ में खाद्यान्न की जगह अवैध शराब की कार्यवाही लेख कर दिया गया, जिसके बाद नगर के लोगो में सोचनीय प्रश्न बना हुआ है। 

अपराधियों को बचाने कोतमा थाना प्रभारी ने ली जिम्मेदारी

ताजा मामले के अनुसार वार्ड क्रमांक 7 एलआईसी ऑफिस के पीछे बनियाटोला के पास कुछ युवाओं द्वारा 28 जून की दोपहर लगभग 2 बजे 21 बोरी (चावल) शासकीय खाद्यान्न के हेराफेरी कर रहे पिकअप वाहन की सूचना दी गई। जहां नगर के दर्जनो लोगो के सामने कोतमा पुलिस ने पिकअप वाहन क्रमांक एमपी 18 जीए 4922 के चालक लक्ष्मण पिता दशरू चौधरी को मौके से पकड़ा गया। लेकिन कोतमा पुलिस की प्रेस नोट में कार्यवाही रात्रि को बता दिया गया। जबकि पूरे मामले में पुलिस द्वारा चावल की 21 बोरी को पकड़ने का वीडियो सोशल मीडिया में दोपहर से ही वाॅयरल रहा है। उसके बाद कोतमा पुलिस ने बड़े की चलाकी से चालक का नाम सोनू चौधरी निवासी बुढ़ानपुर को बना दिया गया। जबकि मौके से पकड़े गये चालक लक्ष्मण चौधरी था जिसके पिता दशरू चौधरी है और उक्त जप्त वाहन दसरू के नाम पर दर्ज है। आइने की तरह साफ मामला पर कोतमा नगर की जनता को निष्पक्ष कारवाही की आस थी, लेकिन कोतमा थाना प्रभारी की इस कार्यवाही में उनकी निष्पक्षता और उनकी कार्यवाही की वाहवाही अब जिले तक में हो रही है।

कहां गया परिवहनकर्ता का पकड़ा गया चालक 

कोतमा पुलिस द्वारा जहां चावल के हेराफेरी के मामले में शाम 5 बजे तक चली कार्यवाही में नगर सहित जिले के लोगो की नजर थी। जिसमें कोतमा थाना प्रभारी द्वारा बदले गये चालक लक्ष्मण चौधरी के बयान के आधार पर पीडीएस के परिवहनकर्ता के वाहन क्रमांक एमपी 16 एच 1527 के चालक नीरज नामदेव पिता भूपत नामदेव उम्र 32 वर्ष को पकड़े जाने के बाद उसने थाना में बताया कि 27 जून सोमवार को वेयर हाउस कोतमा से पीडीएस का खाद्यान्न लोड़ कर राजनगर दुकान क्रमांक 1 ले जाने और उसके बाद उचित मूल्य की दुकान के विक्रेता के कहने पर ग्राम कोठी में एक प्राइवेट घर में खाली करना बताया था। जहां पूरा मामला का खुलासा कोतमा थाना प्रभारी अजय कुमार बैगा ने 4 बजे तक खुलासा करते हुये स्वयं ही पत्रकारो को जानकारी देते हुये कार्यवाही करने की करने वेयर हाउस पहुंच उक्त ट्रक की फोटो सहित चालक को पकड़कर उठा लाये। लेकिन अचानक 5 बजे के बाद उन्होने पूरी कार्यवाही 29 जून को प्रेस नोट में बदल दी। जिसके बाद कोतमा थाना प्रभारी अजय कुमार के कार्यप्रणाली अब कोतमा नगर के हर गली मोहल्ले में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं पूरा मामले का खुलासा होने के बाद सफेदपोश नेताओं के कहने पर अपराधियों को बचाने के लिये की गई कार्यवाही अब लोगो के समझ से परे हो चुकी है।

कोतमा थाना के सीसीटीव्ही फुटेज से हो सकता है पूरा खुलासा

पूरे मामले में कोतमा थाना में खाद्यान्न के हेराफेरी के मामले में खाद्यान्न के माफियाओ सहित उसे बचाने आये सफेद पोश नेताओं के नाम कोतमा थाना के सीसीटीवी कैमरे में रात के 10 बजे से लेकर 1 बजे तक सामने आ जायेगे। जिसमें कोतमा नगर के जनप्रतिनिधि ही कोतमा नगर में अपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिये उन्हें छूट दिए हुए है और इसमें शामिल कोतमा थाना प्रभारी की कहानी का राज भी खुल जायेगा। कोतमा थाना प्रभारी का बयान जो कि 28 जून की दोपहर 5 बजे तक कुछ और था और अचानक एैसा क्या हुआ कि कोतमा थाना प्रभारी अजय बैगा ने पूरी कहानी बदल दी ये तो जनता के समझ में आ चुका है। ऐसे थाना प्रभारी जो कि जनप्रतिनिधियों को कहने में अपराधियों को संरक्षण देने पर कोतमा नगर की जनता का क्या हाल होगा ये तो अब कोतमा सहित आसपास के नगर की जनता ही जानती है। 

खुलेआम चल रहा जुआं, सट्टा, कबाड़, अंग्रेजी शराब व पशु तस्करी का खेल

कोतमा थाना प्रभारी अजय बैगा के निर्देशन में कोतमा नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में जुआं-सट्टा, शराब, पशु तस्करी एवं देह व्यापार के मामले में पुलिस ने छूट दी है। जानकारी के अनुसार कोतमा नगर के वार्ड क्रमांक 7 स्थित ढ़ाबे के पास, वार्ड क्रमांक 4 पेट्रोल पंप के पास, वार्ड 10 पुराने अस्पताल के सामने, वार्ड 11 कदम टोला, सेमरिहा चैराहा के पास, निगवानी मार्कोट के पास, हाईवे के बगल में डीपों के पास ढ़ाबा, बंजारी चौक बुढ़ानपुर नीम के पेड के पास, केवई रपटा किराना दुकान में अंग्रेजी शराब की बिक्री खुलेआम चल रहा है। लेकिन हमारी कोतमा पुलिस को सिर्फ देशी शराब बेचने वाले जिसमें 5 लीटर से ज्यादा कार्यवाही नही की जाती है। इसके साथ ही वार्ड नंबर 1 में सरस्वती स्कूल के पीछे गेट के पास, वार्ड क्रमांक 2 एवं 3 में स्टेशन के पास, सब्जी मंडी के बगल में, पुरानी चट्टान के पास, वार्ड 9 में इस्लाम गंज, वार्ड 12 में किराना दुकान, वार्ड 13 मुख्य मार्ग प्रावईट घर से इसके साथ ही कबाड़ वार्ड नंबर 1 में मेन रोड के किनारे, वार्ड 7 में पेट्रोल पंप के सामने, वार्ड 10 भालूमाड़ रोड तथा मनेन्द्रगढ़ रोड में दो कबाड़ की दुकान जिसमें अकरम पेट्रोल पंप व उसके आगे खुले आम संचालित है। इतना ही नही पशु तस्कारी के मामले में कोतमा नगर तो पहले से सुर्खियों में रहा है। जहां पशु तस्कारी के मामले में कई पुलिस कर्मचारियों की संलिप्ता में पुलिस अधीक्षक ने उन्हे निलंबित भी कर चुके है। वहीं अब कोतमा नगर की नई कहानी शुरू हुई है जहां वार्ड क्रमांक 7 में किराये के मकान में खुलेआम देह व्यपार संचालित है। जिसे मोबाइल के माध्यम से चलाया जा रहा है। जहां कोतमा के एक होटल में भी पूरी व्यवस्था की जा रही है। लेकिन हमारे कोतमा थाना प्रभारी इन सब मुद्दो से पूरी तरह बेखबर है। 

इनका कहना है

पूरे मामले की जांच चल रही है, जांच के बाद अन्य शमिल लोगो के खिलाफ भी मामला दर्ज किया जायेगा।

अखिल पटेल, पुलिस अधीक्षक अनूपपुर


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR