अनूपपुर। अनूपपुर - अमरकंटक मुख्य मार्ग स्थित किरण घाट सिद्ध बाबा के पास सुबह से हुई तेज बारिश के कारण 6 जुलाई को अचानक पहाड़ के भसक जाने से सड़को पर बड़े-बड़े पत्थर जा गिरे, जिसके कारण सड़को के दोनो ओर जाम लग गया और आवागम पूरी तरह से बाधित हो गया है। जिसकी सूचना राहगीरों द्वारा पुलिस व प्रशासन को दी गई। जहां रास्तों में पड़े बड़े-बड़े पत्थरों को राहगीरों द्वारा स्वयं हटाकर छोटे वाहनों को निकलने के लिये जगह तो बना लिये। लेकिन बड़े पत्थरों के कारण भारी वाहनों के नही निकल पाने के कारण सड़क के दोनो ओर लंबी जाम लगी रही। जिसके बाद पहुंच प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया गया। जहां पत्थरों के गिरने से पूर्व में एमपीआरडीसी द्वारा किये गये कार्य स्थल पर जमे पत्थर की गिरने की आंशका देखी गई। जिसके बाद कलेक्टर सोनिया मीना ने हो रही तेज बारिश और चट्टानों की धसकने की आंशका को देखते हुये रात भर के लिये उक्त मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।
जानकारी के अनुसार इसके पूर्व जुलाई 2021 में भी किरण घाट के धसकने के कारण 6 माह तक प्रशासन ने आवागमन बंद पूरी तरह से बंद करते हुये वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जैतहरी होते हुये भेलमा-बहियार मार्ग होते हुये राजेन्द्रग्राम व अमरकंटक मार्ग को चालू किया गया था। लेकिन 6 जुलाई को फिर सिद्ध बाबा के पास किरण घाट के धसकने से पत्थर के बड़े-बड़े टुकड़े सड़को में फैल गये है। वहीं पूर्व में एमपीआरडीसी द्वारा किये गये पुराने कार्यो पर भी चट्टाने भसक रही है। जिसको देखते हुये रात भर के लिये आवागमन पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें