आपदा प्रबंधन की टीम ने दूसरे दिन पानी से बाहर निकाला शव
आदित्य सिंह / वेंकटनगर। वेंकटनगर चैकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचाायत कदमसरा के डोंगराटोला बंधा के पास 5 से 6 लोग पिकनिक मनाने गये थे, जहां नहाते समय 40 वर्षीय शिव धु्रर्व पिता बाल मुकुंद निवासी बालौदा बाजार रायपुर की डूबने से मौत हो गई है। जहां सूचना के बाद वेंकटनगर पुलिस एवं आपदा प्रबंधन टीम द्वारा बंधा में डूबे युवक की लगातार खोजबीन की गई। जहां 6 जुलाई को 24 घंटे बाद शव को बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुये शव को पीएम के लिये भेजा गया है।
मामले की जानकारी के अनुसार वेंकटनगर में दीपेन्द्र केशरवानी उर्फ सोनू की राईस मिल का शेड बनाने का कार्य करने रायपुर से 5 से 6 मजदूर आये हुये थे। जहां सभी मजदूर 5 जुलाई की दोपहर 12.30 बजे पिकनिक मनाने ग्राम पंचायत कदमसरा के पास डोंगराटोला बंधा गये थे। जिसके बाद शिव धु्रर्व जो शाम लगभग 4 बजे बंधा में नहाने चला गया और पानी में कूद गया। लेकिन उसके बाहर नही निकलने पर उसके साथ पिकनिक मनाने गये अन्य साथियों ने सूचना तत्काल वेंकटनगर पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही वेंकटनगर चैकी प्रभारी रवीन्द्र शुक्ला सहित अन्य स्टाॅफ मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुये गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तत्काल सूचना आपदा प्रबंधन की टीम को दिया गया। लेकिन रात हो जाने के कारण आपदा प्रबंधन टीम 6 जुलाई की सुबह मौके पर पहुंची और लगातार प्रयास के बाद शव शाम लगभग 5.40 बजे बाहर निकाला गया। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुये शव को पीएम के लिये भेजा तथा मर्ग कायम किया गया।
वहीं शव को बाहर निकालने में आपदा प्रबंधन की टीम जिसमें पीसी राम नरेश भवेदी, सैनिक लोकपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह, भगेन्द्र सिंह, अनुज सिंह, बालेन्द्र कुमार, बृजभान सिंह सहित पुलिस टीम में चैकी प्रभारी रवीन्द्र शुक्ला, प्रधान आरक्षक सुखदेव राम भगत, आरक्षक नरेन्द्र परते एवं संग्राम वास्केल की भूमिका सराहनीय रही।


कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें