मामला भूमि विक्रय के लेनेदने में धोखाधड़ी एवं जालसाज कर रूपये हड़पने का
कोतमा । रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम निमहा में निवास करने वाले गोगला सिंह पिता सम्हारू सिंह ने ग्राम पंचायत भाद से सरपंच पद हेतु खड़े प्रत्याशी चंद्रभान सिंह निवासी भुवन सिंह एवं प्रहलाद सिंह पिता बलराम सिंह द्वारा धोखाधड़ी एवं जालसाज कर भूमि विक्रय के लेनदेन में 1 लाख 50 हजार रूपयें के धोखाधड़ी की शिकायत थाना में दर्ज कराई गई है।
जहां शिकायत के माध्यम से गोगला सिंह ने बताया कि चंद्रभान सिंह पिता भुवन सिंह एवं प्रहलाद सिंह निवासी ग्राम भाद तहसील कोतमा द्वारा ग्राम भाद में आराजी खसरा नंबर 1561 एवं खसरा नंबर 2240 भूमि को अपनी जिम्मेदारी लेकर विक्रय का सौदा 6 लाख 60 हजार रूपयें में किया गया और मौके पर ही 1 लाख 10 हजार रूपयें एडवांस लेकर जल्द ही रजिस्ट्री कराये जाने की बात कही गई। जिसमें चंद्रभान सिंह स्वयं ही 1 लाख 10 हजार रूपयें प्राप्त कर लिखा पढ़ी में गवाह बन गया और चंद्रभान का मामा रतन सिंह एवं लेखन सिंह है। जिनमें नाम से भूमि दर्ज राजस्व रिकार्ड है तथा शीघ्र रजिस्ट्री कराने के नाम से 5 हजार रूपयें अतिरिक्त ले लिया तथा रजिस्ट्री के समय केवल 4 डिसमिल का रजिस्ट्री कराया जा रहा था। जिसमें 1 लाख 90 हजार रूपये की अतिरिक्त मांग किया जाने लगा तथा चंद्रभान सिंह द्वारा बोला कि 1 लाख 90 हजार रूपयें नही दिये तो रजिस्ट्री नही होगी और भूमि स्वामी को रजिस्ट्री कराने से मना कर दिया गया। जहां शिकायत कर्ता ने चंद्रभान सिंह एवं प्रहलाद सिंह द्वारा 1 लाख 15 हजार रूपये नगद लेकर धोखाधड़ी किया गया। प्रार्थी द्वारा पैसा मांगने पर डराया व धमकाया जाता है।
जहां प्रार्थी ने चंद्रभान सिंह एवं प्रहलाद सिंह के साथ किये गये धोखाधड़ी किये जाने पर दंडात्म कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें