अनूपपुर। नगरपालिका चुनाव में वार्ड क्रमांक सात पर सबकी टिकी हैं निगाहे प्रचार में दिख रहा है घमासान पैराशूट प्रत्याशी रातों रात अपनी चालीस साल पुरानी पार्टी छोड़ कर टिकट ले आए अब मतदाता का हाल देखकर है बेहाल होटल में शराब पनीर चिल्ली का रोज चल रहा है भंडारा धनपुरी के मशहूर कूक जमील भाई की बनी पचास किलो मटन की बिरयानी जब बार बार बुलाने पर भी कोई खाने नही आया तो मजबूरी में घर घर बाटना पड़ा कई जगह वहा से भी वापसी हो गई पायल सिलाई मशीन का दाव भी नहीं चला आखिरकार बिलासपुर से दस लाख की पलटी करवाई गई और पांच हजार प्रति वोट बाट दिया गया मगर बात उससे भी नही बन रही परेशान स्टार प्रचारक अब सद्भाव बिगाड़ने से लेकर नौकरी दुकान के प्रति घर आश्वासन पर आ गए हैं अब इतनी दुकानें बनने के लिए जमीन कहा है तो वन विभाग की लेने का दावा करते हैं वन विभाग से जमीन लेने में रेलवे नेशनल हाईवे जैसे केंद्रीय संगठनों को दांतो तले पसीना आ जाता है किंतु ये नगरपालिका के लिए जमीन ले लेंगे का हास्यास्पद दावा करते घूम रहे हैं जहा तक सवाल नौकरी का है सब समझदार हैं और इतिहास में कितनी नौकरियां दिलाई है सबको पता है lये सारे तीर खाली जा रहे हैंl अब स्टार प्रचारक प्रशासन की मदद का दावा कर अपने समर्थकों का मनोबल बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अधिकांश लोग हंसी उड़ाते हुए इस दावे पर प्रश्न चिन्ह लगा रहे हैं l अब आखिरी दाव में स्टार प्रचारक दो सौ मत तक गिनती पहुंचा लाज बचाने में प्रयासरत है हालाकि सारे दावे प्रतिदावे बीस तारीख तक ईवीएम के गर्भ में है सबका इंतजार जारी है। जबकि चुनावी पंडितो के माने तो 40 साल की राजनीति के बाद भी पैराशूट चाचा को 140 वोट के लाले पड़ रहे है। तब तक पायल सिलाई मशीन शराब बिरयानी बापू तस्वीर के भरे लिफाफे मतदाता को अहसास कराते रहेंगे की तेरह तारीख की पांच बजे तक लोकतंत्र के तुम्ही राजा हो।
होटल चलो चाचा ने बुलाया है,आज पूरी व्यवस्था है
होटल चलो चाचा ने बुलाया है,आज पूरी व्यवस्था है
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें