Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

ग्राम बसखला में अज्ञात महिला का कुएं में तैरता मिला शव, पुलिस जुटी जांच में

ग्राम बसखला में अज्ञात महिला का कुएं में तैरता मिला शव, पुलिस जुटी जांच में

सोमवार, 11 जुलाई 2022

/ by News Anuppur

कोतमा। थाना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसखला के बाड़ाखार शिवदास सिंह के कुएं में 11 जुलाई को 3 से 4 दिन पुरानी अज्ञात महिला का शव ग्रामीणों द्वारा तैरता देखा गया। जहां महिला के शरीर में एक भी कपड़े नही थे। वहीं शव में कीड़े लग चुके थे। जिसकी सूचना नोहर सिंह द्वारा पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं से शव को बाहर निकालते हुये शव की शिनाख्त की गई, लेकिन मृतिका की पहचान नही हो सकी है। वहीं महिला की उम्र 35 से 40 वर्ष के आसपास बताई जा रही है। घटना स्थल व शव के निरीक्षण के दौरान मृतिका के हाथ में राधा बाई नाम गोदना गोदा था। वहीं शव पूरी तरह से सड़ चुकी थी। जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा तैयार करते हुये शव को पीएम के लिय अस्पताल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR