अनूपपुर। जनपद पंचायत पुष्पराजगढ़ के ग्राम चिल्यिामार के जंगल के पास चर रही 5 वर्षीय बकरी को मारकर अजगर ने उसे अपना निवाला बनाने उसे जंगल की ओर ले गया। इस संबंध में ग्राम पंचायत चिल्यिामार के मोहन सिंह परस्ते ने बताया कि 16 जुलाई शनिवार की दोपहर गांव के गुलाब सिंह, अमर सिंह एवं अन्य लोगों द्वारा बकरियों को गांव के पास स्थित जंगल में चराने ले गये थे। तभी दोपहर तीन से चार बजे के आसपास एक बड़ा सा अजगर द्वारा काले रंग की बकरी को जकड़ कर उसे मार डाला और उसे अपना आहार बनाने का प्रयास कर रहा था। अजगर द्वारा बकरी को पकड़े जाने की खबर मिलने पर गांव के लोग एकत्रित हो गये और अजगर को भगाने का प्रयास किया लेकिन अजगर अपने शिकार को अपना आहार बनाने में मस्त रहा।
घटना की जानकारी राजकुमार सिंह द्वारा सर्पप्रहरी अनूपपुर शशिधर अग्रवाल को दी गई। जिस पर शशिधर ने फोन के माध्यम से ग्रामीणों को अजगर से दूरी बनाए रखने तथा अजगर के साथ किसी भी तरह की छेड़खानी न करने तथा उसे स्वतंत्र विचरण करने देने की अपील की गई।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें