घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल जब्त, कोतमा पुलिस की कार्यवाही
कोतमा। थाना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत कोतमा चैपाटी पीडीएस गोदाम के पास काॅलरी कर्मचारी के साथ 23 जून की दोपहर लगभग 12.30 बजे अज्ञात बाइक सवार द्वारा 50 हजार रूपये नगद सहित अन्य दस्तावेज से भरे बैग को लूटने वाले दो आरोपी में एक आरोपी रामकुमार उर्फ राजू गर्रा पिता राम सिंह कंजर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम खमरौध चौकी केशवाही को गिरफ्तार करते हुये उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त की गई मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 18 एमटी 3078 को जब्त कर लिया गया है, वहीं एक अन्य आरोपी की पतातलाश की जा रही है।
मामले की जानकारी के अनुसार फरियादी झुमका लाल पिता भोला गोड़ उम्र 62 वर्षीय निवासी सकरा चौकी केशवाही ने 23 जून को थाना पहुंच लिखित शिकायत कर बताया था की वह मीरा काॅलरी में नौकरी करता है तथा 23 जून की दोपहर एसबीआई बैंक शाखा भालूमाड़ा से 50 हजार रूपये नगद निकालकर अपने बैग में रखा जिसमें एसबीआई बैंक शाखा अनूपपुर एवं कोतमा की पासबुक, पत्नी फूलबाइ की पासबुक, गैस का कार्ड सहित काॅलरी के अन्य दस्तावेज रखकर अपनी मोटर साईकिल एमपी 65 एस 6482 से घर जा रहा था, जहां रास्ते में कोतमा चैपाटी पीडीएस गोदाम के पास पीछे से बाइक में आये दो अज्ञात युवको द्वारा उक्त बैग को लूट कर भाग ले गये थे। जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया।
जहां पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल ने मामले को गंभीरता से लेते हुये लूट के आरोपियों को पकड़ने हेतु थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। जहां विवेचना के पश्चात घटना स्थल सहित आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाला गया। जिसमें संदेह के आधार पर रामकुमार उर्फ पिता रामसिंह की पतासाजी की गई, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। जिसके बाद पुलिस ने रामकुमार को पकड़ते हुये उससे सख्ती के साथ पूछताछ की गई। जहां पूछताछ के दौरान आरोपी रामकुमार उर्फ राजू ने अपनी मोटर साईकिल क्रमांक एमपी 18 एमटी 3078 से अपने एक अन्य साथ ही के साथ मिलकर 50 हजार रूपये के लूट घटना को करना स्वीकार किया गया। जिसके बाद उसने लूट के 20 हजार रूपये अपने हिस्से में तथा 30 हजार अन्य साथी को देना तथा अन्य दस्तावेजो उसके साथ द्वारा रास्ते में कहीं फेंक देना बताया गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 8 हजार रूपये नगद तथा घटना में प्रयुक्त बाइक को जब्त किया गया तथा शेष राशि 12 हजार रूपये खाने पीने में खर्च कर दिया गया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रामकुमार उर्फ राजू को गिरफ्तार कर उसके एक अन्य साथी की पतासाजी में जुटी हुई है।
वहीं लूट के आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी कोतमा अजय कुमार बैगा, सहायक उपनिरीक्षक सुरेश अहिरवार, लियाकत अली, अमित धारू, प्रधान आरक्षक अरविंद राय, कृपाल सिंह, आरक्षक शुभम तिवारी, अजय तोमर, महिला आरक्षक सुप्रिया त्रिपाठी, सायबर सेल अनूपपुर आरक्षक पंकज एवं राजेन्द्र की टीम शामिल रही।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें