Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

दो बाइक की आमने-सामने भिड़त में एक की मौत

दो बाइक की आमने-सामने भिड़त में एक की मौत

शनिवार, 16 जुलाई 2022

/ by News Anuppur

मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ने घायल को अस्पताल में करवाया तत्काल भर्ती, रास्ते में ही युवक ने तोड़ दिया दम

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत कृषि मंडी अनूपपुर के पास 15 जुलाई की रात लगभग 9 बजे दो बाइको की आमने सामने भिड़त हो गई। जिसमें 30 वर्षीय पंकज यादव पिता मुन्नेलाल यादव निवासी ग्राम कर्राटोला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़ा था। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक अनूपपुर अखिल पटेल अपने किसी निजी कार्य से ही निकले थे। जिन्होने अपना वाहन तत्काल रोकर तत्काल 108 एम्बुलेंस को सूचना दी गई। लेकिन युवक के सिर में गंभीर चोट होने तथा लगातार खून बहने पर उन्होने निजी वाहन से घायल को जिला चिकित्सालय भेजा गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली सहित यातायात पुलिस को सूचना दी और युवक की पहचान करते हुये परिजनों को सूचना देने की बात कही साथ ही उन्होने घटना स्थल में एकत्रित भीड़ व सड़क के दोनो लगे जाम को खुलवाने के निर्देश दिये गये तथा आसपास के लोगो से दुर्घटना के संबंध में पूछताछ की गई। 

जानकारी के अनुसार ग्राम कर्राटोला निवासी 30 वर्षीय पंकज यादव पिता मुन्नेलाल यादव जो सामतपुर में स्थित आर.के. मोटर्स में काम करता है, जो शुक्रवार को दुकान से काम करने बाद देर रात मोटरसाइकिल से घर जा रहा था, जहां सामतपुर कृषि मंडी रोड के पास सामने से आ रही अज्ञात बाइक से ठोकर लग गई। जिससे पंकज यादव सड़क में जा गिरा और उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसका अत्याधिक खून निकल रहा था। लेकिन युवक के अस्पताल पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा परिजनों को घटना की जानकारी देकर परिजनों के आने बाद 16 जुलाई शनिवार की सुबह मृतक का पंचनामा तैयार कर उसे पीएम के लिये भेजा गया, जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले में जुटी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR