Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

ग्राम बसखला के बाड़ाखार कुएं में तैरता मिला महिला का शव की हुई शिनाख्त

ग्राम बसखला के बाड़ाखार कुएं में तैरता मिला महिला का शव की हुई शिनाख्त

शनिवार, 16 जुलाई 2022

/ by News Anuppur

अज्ञात ने सिर पर प्रहार कर उतार मौत के घाट, साक्ष्य व पहचान छिपाने फेंका कुएं था में

कोतमा । थाना कोतमा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बसखला के बाड़ाखार शिवदास सिंह के कुएं में 11 जुलाई को 2 से 3 दिन पुरानी 30 वर्षीय अज्ञात महिला का शव तैरता मिला था। घटना की सूचना समाचार प़त्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से मृतिका की शिनाख्त करने हेतु परिजनों द्वारा कोतमा पुलिस से संपर्क किया और शव की शिनाख्त करने परिजन पहुंचे। जहां मृतिका की माॅ धन्ना बाई द्वारा मृतिका की पहचान राधा बाई गोड़ निवासी अंचलपुर के रूप में की गई है। वहीं पीएम रिपोर्ट में महिला के साथ मारपीट करते हुये उसके सिर में किसी कठोर वस्तु से मारे जाने की पुष्टि की गई। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 302, 201 के तहत मामला दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया गया है। 

जानकारी के अनुसार मृतिका के सिर में अज्ञात व्यक्ति द्वारा किसी कठोर वस्तु से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी गई और साक्ष्य व मृतिका की पहचान छिपाने के उद्देश्य से उसे कुएं में फेंक दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे विवेचना करते हुये अज्ञात आरोपी की पतासाजी में जुटी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR