Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

संजीवनी पोर्टल पर न्यूनतम कॉल पर CMHO ने 28 CHO को जारी किया नोटिस

संजीवनी पोर्टल पर न्यूनतम कॉल पर सीएचओं ने 28 सीएचओं को जारी किया नोटिस

बुधवार, 10 अगस्त 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। संजीवनी पोर्टल पर न्यूनतम कॉल किये जाने वाले जिले के 28 हेल्थ कम्यूनिटी ऑफिसर (CHO) को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एस.सी. राय ने नोटिस जारी करते हुये 3 दिवस के अंदर स्पष्टीकरण मांगा गया है। जहां जवाब संतोषपूर्वक नही होने तथा आगामी माह में कार्य सुधार नही किये जाने पर उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुये आगामी एक माह का मानदेय रोके जाने के आदेश जारी किये गये है। 

मुख्य चिकित्सा अधिकारी अनूपपुर ने बताया कि 2 अगस्त को एसीएस द्वारा व्हीसी के माध्यम से की गई विभागीय समीक्षा के दौरान पाया गया कि जिले की 50 प्रतिशत सीएचओं द्वारा ही ई संजीवनी पोर्टल पर कॉल किये गये है। जिसके बाद जिला स्तर पर डाटा एनालिसिस उपरांत ई संजीवनी पोर्टल पर न्यूनतम कॉल किये गये सीएचओं जिसमें उप स्वास्थ्य केन्द्र लामाटोला सीएचओं अंजना सिंह मार्को, उप स्वास्थ्य केन्द्र भेजरी सीएचओ चंदा सिंह, उप स्वास्थ्य केन्द्र पोड़ी सीएचओं चांदनी राठौर, उप स्वास्थ्य केन्द्र दारसागर सीएचओं हेमा कुशवाहा, उप स्वास्थ्य केन्द्र छुलहा सीएचओं कविता राठौर, उप स्वास्थ्य केन्द्र गोंदा सीएचओं भारती रौतेल, उप स्वास्थ्य केन्द्र पड़री सीएचओं देवेन्द्र ढेलमिया, उप स्वास्थ्य केन्द्र बुढ़ानपुर सीएचओं ज्योति प्रधान, उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलाड़ी सीएचओ ंअनीता सिंह, उप स्वास्थ्य केन्द्र उमनिया सीएचओं अंजू, उप स्वास्थ्य केन्द्र भालूमाड़ा सीएचओं आरती सिंह आयाम, उप स्वास्थ्य केन्द्र झांईताल सीएचओं बेसहनी देवी, उप स्वास्थ्य केन्द्र अमगवां सीएचओं कृष्णा कुशवाहा, उप स्वास्थ्य केन्द्र खरसोल सीएचओं गायत्री सोलंकी, उप स्वास्थ्य केन्द्र उफरीकला सीएचओं कविता वर्मा, उप स्वास्थ्य केन्द्र अंचलपुर सीएचओं शिवानी कोरी, उप स्वास्थ्य केन्द्र कांसा सीएचओं लक्ष्मी देवी राठौर, उप स्वास्थ्य केन्द्र मझगवां सीएचओं मीना डूडवे, उप स्वास्थ्य केन्द्र लहसुई सीएचओं पूजा महरा, उप स्वास्थ्य केन्द्र सरई सीएचओं पूजा शिंदे, उप स्वास्थ्य केन्द्र केल्हौरी सीएचओं पूनम सिंह, उप स्वास्थ्य केन्द्र लतार सीएचओं प्रीति प्रधान, उप स्वास्थ्य केन्द्र टांकी सीएचओं राखी तिवारी, उप स्वास्थ्य केन्द्र चंगेरी सीएचओं रीना जायसवाल, उप स्वास्थ्य केन्द्र हरई पटना सीएचओं रितू भूरिया, उप स्वास्थ्य केन्द्र बिलासपुर सीएचओं रूचि चौरासिया, उप स्वास्थ्य केन्द्र लालपुर सीएचओं संजू रानी तथा उप स्वास्थ्य केन्द्र भाद सीएचओं सरोज देवी सोनवानी शामिल है।

जानकारी के अनुसार ई-संजीवनी पोर्टल के माध्यम से उप स्वास्थ्य केन्द्रो में उपचार कराने पहुंचाने वाले मरीज को ऑनलाईन जिले के डॉक्टरों से सीएचओं द्वारा मरीजो की जानकारी अवगत कराकर मरीजो को परामर्श देकर उपचार किया जाता है। लेकिन जिले के कई उप स्वास्थ्य केन्द्र ऐसे है जहां पर ई-संजीवनी के माध्यम से डॉक्टरों से परामर्श नही करती है। जिसके कारण ई-संजीवनी पोर्टल पर न्यूनतम कॉल किया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR