Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

खेत में लगे लोहे के गेट की चोरी मामले में तीन के खिलाफ मामला दर्ज

खेत में लगे लोहे के गेट की चोरी मामले में तीन के खिलाफ मामला दर्ज

सोमवार, 19 सितंबर 2022

/ by News Anuppur

ऑटो में लोड गेट सहित चालक गिरफ्तार, दो फरार

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मौहरी स्थित खेत में लगे लोहे के गेट को अज्ञात चोरो द्वारा चोरी कर लिये जाने की शिकायत पर पुलिस ने 18 सितम्बर की रात लगभग 11 बजे ऑटो में लोड चोरी के गेट जब्त तीन आरोपियों जिनमें सविन गुप्ता, बबन पवार एवं अमर सिंह सभी निवासी जैतहरी के खिलाफ धारा 380, 34 के तहत मामला दर्ज कर एक आरोपी सविन गुप्ता को गिरफ्तार करते हुये मामले को विवेचना में लिया गया है।

मामले की जानकारी के अनुसार फरियादी गंगाधर राठौर पिता प्रीतमलाल राठौर उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 7 मौहरी ने थाना पहुंच शिकायत करते हुये बताया कि मेरे घर के खेत में तालाब बना हुआ है, जिसके चारो ओर बिही और लिपटिस के पेड लगे हुए है। जिनकी सुरक्षा के लिए चारो और तार का बाउंड्री बनाकर आने जाने के लिए एक लोहे का गेट लगा हुआ था। जिसे मैं 16 सितम्बर को खेत देखकर गेट का ताला लगाकर घर चला गया था। जहां रात्रि लगभग 8 बजे मैं अपने मामा के घर सेन्दुरी से अपने घर मौहरी जा रहा था। जहां मौहरी में रेशम उद्योग मेरे खेत के पास मे एक आटो क्रमांक एमपी 65 आर 0301 खडी थी। जिसमें मेरे खेत मे लगी गेट रखी हुई थी, जिसे मैं पहचान लिया तो ऑटो में बैठे दो व्यक्ति उतरकर भाग गए। जहां हल्ला मचाने पर गांव के कुछ लोग वहां आ गये। जिसके बाद ऑटो चालक ऑटो लेकर भागने लगा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई, जहां सूचना के बाद पुलिस ने उक्त ऑटो को पकड़ते हुये चालक को गिरफ्तार कर आॅटों सहित उसमें लोड लोहे के गेट को जब्त करते हुये कार्यवाही की गई। 


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR