वार्ड सहित नगर विकास करना पहली प्राथमिकता
कोतमा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा वार्ड क्रमांक 5 में छाया प्रदीप सोनी द्वारा चुनाव प्रचार तेज करते हुए पार्टी का चुनाव कार्यालय खोला गया। चुनाव कार्यालय उद्घाटन समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम, अल्पसंख्यक प्रदेश मंत्री इरशाद अहमद, पूर्व नपा उपाध्यक्ष उमेश कुमार व्योहार, विजय पांडेय, अजय तोमर, विनय चावड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं वार्ड के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। जिन्होंने छाया प्रदीप सोनी को अधिक से अधिक वोटों से विजयी दिलाने का संकल्प लिया।
गोविंदा कालरी वार्ड क्रमांक 12 में भी भाजपा ने अपना चुनाव कार्यालय खोलकर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। चुनाव कार्यालय के उद्घाटन समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला मंत्री भगवानदास मिश्रा ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि गोविंदा कालरी कोतमा मंडल का सबसे महत्वपूर्ण वार्ड रहा है। नगर के अंतिम छोर पर बसा अपनी संस्कृति के लिए पहचाना जाता है। यहां पर विभिन्न धर्मो, संप्रदायों एवं जातियों के लोग निवास करते हैं क्योंकि यह वार्ड कॉलरी श्रमिकों के लिए स्थापित किया हुआ नगर है। भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी प्रमिला के.के. पांडेय सदैव समाज के हर वर्गो के लिए सदैव खड़े रहे। उन्होंने कभी भी धर्म संप्रदाय और जातिवाद को महत्व ना देकर बल्कि सभी समाज के लिए सहयोग की भावना से खड़े रहे और उनका चुनाव मैदान में उतर कर अपने वार्ड के समुचित विकास करना ही उद्देश्य है। श्री मिश्रा ने प्रत्याशी प्रमिला पांडेय को भारी मतों से विजयी बनाकर इस क्षेत्र के विकास के लिए चुनकर नगर पालिका भेजना है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हीरालाल निषाद, शत्रुघन श्रीवास्तव, विजय बहादुर सिंह, एडवोकेट अजीज भाई, विजय तिवारी, राम लाल साहू एवं सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें