Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

कदमसरा के जंगल में 38 वर्षीय युवक की मिली सड़ी-गली लाश

कदमसरा के जंगल में 38 वर्षीय युवक की मिली सड़ी-गली लाश

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। वेंकटनगर चौकी क्षेत्र अंतर्गत छिरहटोला कदमसरा बांधा से लगे (मऊहार) के जंगल में 29 अक्टूबर शनिवार की सुबह लगभग 8 बजे सड़ी गली लाश देखी गई। जिसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा वेंकटनगर पुलिस को दी। जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुये जानकारी अपने उच्चाधिकारियो को देते हुये पंचनामा तैयार करते हुये शव को पीएम के लिये भेजा गया। जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम करते हुये मामले की जांच में जुटी हुई है। मामले की जानकारी के अनुसार शव 3 दिन पुराना बताया जा रहा है, मृतक मवेशी चराने का कार्य करता था। जिसकी पहचान सुखदास पनिका पिता हंसलाल पनिका उम्र 38 वर्ष के रूप में की गई। 


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR