Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

लग्जरी कार से गांजा तस्करी कर रहे 4 आरोपियों से 232 किलो गांजा पुलिस ने किया जब्त

लग्जरी कार से गांजा तस्करी कर रहे 4 आरोपियों से 232 किलो गांजा पुलिस ने किया जब्त

शनिवार, 29 अक्टूबर 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। भालूमाड़ा पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए 28 अक्टूबर को लग्जरी वाहन से गांजा का अवैध परिवहन कर विक्रय के लिए ले जाए जा रहे वाहन के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान वाहन में रखे 232 किलो गांजा को जब्त किया है।  

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी शुक्रवार की शाम सफेद रंग की कार सीजी 10 ए एल 5600 से गांजा लेकर दूसरी पार्टी को बेचने धनौली मझौली कच्ची सड़क पर डढई बहरा तालाव के पास आ रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस द्वारा आरोपियों को पकड़ने के लिए घेराबंदी करते हुए वाहन क्रमांक सीजी 10 एएल 5600 को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर कार में सवार लोगों ने भागने का प्रयास किया, जिसे घेरते हुए पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में 50 वर्षीय आरबी उर्फ राम विसाल सिंह पिता महावीर सिंह एवं उसका पुत्र वर्षीय 28 मृगेन्द्र प्रताप सिंह निवासी पौराधार थाना रामनगर तथा महेश प्रसाद उर्फ पटवारी केवट पिता सुग्रीव केवट निवासी ग्राम भाद थाना भालूमाड़ा तथा वर्षीय 40 सुकुल सिंह पिता नरबटवा सिंह निवासी कुहका थाना रामनगर के कब्जे से 8 बोरियों से 232 किलो 750 ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 27 लाख 93 हजार रुपए आंकी गई है। कार्यवाहीं में थाना प्रभारी मालूमाडा अजय सिंह पवार, अमित धारू, ईश्वर सिंह, चक्रधर तिवारी, राकेश चौहान और शिवकुमार मौर्य, कर्मजीत सिंह शामिल रहे।

बाइक से गांजा का परिवहन करते दो आरोपी गिरफ्तार

भालूमाड़ा पुलिस द्वारा बाइक से गांजे का अवैध परिवहन कर विक्रय के लिए ले जाए जाने के दौरान गिरफ्तार किया है। इस दौरान 28 किलो गांजा सहित उपयोग में लाए गए वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि 28 अक्टूबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर विश्वनाथ शर्मा एव नीरज मिश्रा पिता कमलेश मिश्रा दोनों निवासी ग्राम झिरिया पुलिस चौकी केशवाही थाना बुढार बाइक एमपी 18 एमजे 0722 से गांजा लेने ग्राम भाद धनौली तरफ जा रहा है। गांजा लेकर ग्राम पयारी मौहरी होते मोटर सायकल से ग्राम छिल्पा बिक्री के लिए ले जा रहा था। जिसे पुलिस ने पकड़ते हुये कार्यवाही की गई। जहां पकड़े गये आरोपियों में विश्वनाथ शर्मा पिता रमाकान्त शर्मा एवं नीरज मिश्रा पिता कमलेश मिश्रा दोनो निवासी ग्राम झिरिया चौकी केशवाही थाना बुढार से 28 किलो 500 ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2 लाख 85 हजार रुपए का जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियो को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई में एएसआई कमेलश सिह चौहान, प्रभाकर पटेल, अभिषेक चौहान, मकसूदन सिंह शामिल रहे।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR