Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

जिले के विभिन्ने थानो में 22 प्रकरणों में 118 लीटर अवैध शराब जप्त, 22 गिरफ्तार

जिले के विभिन्ने थानो में 22 प्रकरणों में 118 लीटर अवैध शराब जप्त, 22 गिरफ्तार

गुरुवार, 20 अक्टूबर 2022

/ by News Anuppur


अनूपपुर।
नशे एवं अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद अनूपपुर पुलिस जिले भर के थानो में अभियान चलाकर कार्यवाई करने कर रहीं हैं। लगातार कार्यवाई में जिले में पुलिस ने बुधवार को अवैध शराब के 22 प्रकरणों में 118 लीटर अवैध शराब जप्त कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजनों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत भी कराया जा रहा है।

जानकारी अनुसार जिले के विभिन्नं थानो में बुधवार की रात अवैध शराब के 22 प्रकरणों में 118 लीटर अवैध शराब जप्त कर 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 10 व्यक्तियों, सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करने वाले 16 व्यक्तियों एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 01 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। नशा मुक्ति अभियान में होटल, लॉज एवं ढाबों में अवैध शराब विक्रय के संबंध में नियमित सघन जांच की जा रही है। जिसमे नशा कराने वाले 27 संभावित स्थानों एवं अवैध शराब पीनेध्पिलाने वाले 35 स्थानों की सघन जांच की गयी। इसके साथ ही नशे के विरुद्ध आमजन को जागरूक करने जगह दृ जगह स्थानों में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया जा रहा है।

नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत विगत 12 दिवस में अनूपपुर पुलिस के द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए अवैध शराब के कुल 311 प्रकरणों में 1852 लीटर अवैध शराब जप्त कर 312 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अवैध मादक पदार्थ गाँजा की बिक्री करते 11 प्रकरण में 80.15 ाह गांजा जप्त कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले कुल 117 व्यक्तियों, सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान करने वाले 193 व्यक्तियों, एवं शराब पीकर वाहन चलाने वाले 50 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही की गई है। अवैध मादक पदार्थ के विरुद्ध चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत होटल, लॉज एवं ढाबों में अवैध शराब विक्रय के संबंध में नियमित रूप से सघन चेकिंग करायी जा रही है। अवैध मादक पदार्थों का नशा कराने वाले 271 संभावित स्थानों एवं अवैध शराब पीनेध्पिलाने वाले 330 स्थानों की सघन चेकिंग की गयी है। आमजन को जागरूक करने हेतु कुल 282 चिन्हित स्थानों पर नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया गया है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR