5 बाइक सहित कई इकरारनामा, ब्लैंकचेक, ऋण पुस्तिका, डेबिट कार्ड जब्त
अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 1 में सूदखोरी के मामले में पुलिस ने दबिश देते हुये 5 बाइक सहित कई इकरारनामा, ब्लैंकचेक, ऋण पुस्तिका एवं डेबिट कार्ड जप्त करते हुये आरोपी राजू उर्फ राजीव गुप्ता के खिलाफ धारा 386 एवं म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 3/4 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।
मामले की जानकारी के अनुसार 13 नवम्बर को अमर चैधरी पिता पिता भूरेलाल चैधरी उम्र 29 वर्ष निवासी सामतपुर द्वारा कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई कि वार्ड क्रमांक 1 कोतमा रोड निवासी राजू उर्फ राजीव गुप्ता लोगो को रूपयों की जरूरत पड़ने पर उन्हे 10 प्रतिशत प्रतिमाह ब्याज पर कर्ज देता है। जहां उसे रूपयों की जरूरत पड़ने पर उसने अपनी बाइक क्रमांक सीजी 10 एपी 6278 को राजीव गुप्ता के पास गिरवी रखा था और उसके बाद ज बवह ब्याज के साथ पैसा वापस कर अपनी बाइक की मांग की तो राजीव गुप्ता उर्फ राजू द्वारा उससे अतिरिक्त ब्याज की मांग की गई तथा पैसे न देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जहां शिकायत पर पुलिस ने आरोपी राजीव गुप्ता के खिलाफ धारा 386 एवं म.प्र. ऋणियों का संरक्षण अधिनियम 1937 की धारा 3/4 प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
जिसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता में लेते हुये कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा द्वारा टीम गठित करते हुये राजीव उर्फ राजू गुप्ता निवासी वार्ड क्रमांक 1 के घर में दबिश देते हुये छापामार कार्यवाही की गई। जिसमें राजू गुप्ता के घर से 5 बाइक, कई इकरारनामा, ब्लैंकचेक, ऋण पुस्तिका एवं डेबिट कार्ड मिले। जिसे पुलिस ने जप्त करते हुये मामले को विवेचना में लिया गया। इसके साथ ही जप्तसुदा वाहन एवं दस्तावेजों के संबंध में पुलिस जानकारी जुटाने में लगी हुई है।


कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें