Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

भूमीगत खदान में कार्य कर रहें श्रमिक के उपर कोल छत गिरने से मौत

Death due to collapse of coal roof on laborer working in underground mine

बुधवार, 16 नवंबर 2022

/ by News Anuppur

 

अनूपपुर। एसईसीएल अन्तर्गत कोरजा कालरी बिजुरी में 16 नवम्बर बुधवार को कालरी की भूमीगत खदान के भीतर कोसला खनन करने वाले कोयला श्रमिक के उपर कोयले की छत गिरने से मौत हो गयी। जिस पर मजदूरों ने प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की हैं।

जानकारी अनुसार बिजुरी क्षेत्र की भूमिगत खदान कोरजा कालरी में बुधवार को जेएमएस कम्पनी के मजदूर खदान भीतर काम कर रहे थे। तभी अचानक छत गिरने से एक मजदूर कि तत्काल मौत हो गयी। इस घटना पर लोगो ने प्रबंधन की लापरवाही बताया। कार्यरत्‍ मजदूरों ने बताया कि कोरजा कालरी प्रबंधन द्वारा कालरी श्रमिकों को सुरक्षा के दृष्टी से पर्याप्त सुरक्षा उपकरण एवं सुविधा मुहैया नही कराया जाता है। जिसके कारण अक्सर हादसे होते रहते हैं। लेकिन इस बार तो एक मजदूर की जान ही चली गयी। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR