Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

सड़क दुर्घटना में हुए भाई-बहन की मृत्यु के आरोपी चालक गिरफ्तार, वाहन जप्त

सड़क दुर्घटना में हुए भाई-बहन की मृत्यु के आरोपी चालक गिरफ्तार, वाहन जप्त

गुरुवार, 24 नवंबर 2022

/ by News Anuppur


अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते 14 व 15 नवम्बर की रात लगभग 12.30 बजे तहसील कार्यालय अनूपपुर के पास जैतहरी-अनूपपुर मुख्य मार्ग पर पैदल जा रहे भाई-बहन को टेलर वाहन ने कुचल दिया था, जिससे दोनो की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया था। घटना के बाद आमजन मानस में काफी आक्रोष देखा गया और अज्ञात वाहन सहित चालक को गिरफ्तार करने की मांग की जाने लगी। जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 23 नवम्बर को टेलर वाहन क्रमांक सीजी 04 एनयू 2923 को जब्त करते हुये चालक मनोज साकेत पिता जोहन साकेत निवासी बरहा टोला खमरिया थाना चचाई को गिरफ्तार करते हुये उसके खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया गया है।


मामले की जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 9 तहसील मुख्य मार्ग मंे सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि मृतिका भागवती पति स्व. गोवर्धन सिंह धुर्वे उम्र 33 वर्ष जो अपने भाई धन सिंह पिता हीरालाल सिंह मसराम उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम अंजनी थाना जैतहरी के साथ सीधी जिला में वन विभाग मिली सहायक वर्ग 3 के अनुकंपा नियुक्ति मे अपनी पदस्थापना की उपस्थिति के लिए गई थी और ट्रेन से वापस अनूपपुर आकर देर रात दोनो भाई-बहन पैदल अनूपपुर के वार्ड नंबर 9 मे अपने रिश्तेदार हीरालाल के यहां जा रहे थे। तभी इंदिरा चौक से जैतहरी की ओर आ रहे अज्ञात वाहन ने दोनों को ठोकर मारते हुए बुरी तरह कुचल कर भाग गया। जहां मंगलवार की सुबह मृतकों के पास रखें बैग तथा थैला के परीक्षण पर आधार कार्ड व अन्य दस्तावेज मिलने पर उनकी शिनाख्त कर परिजनों को सूचना दिया गया, जहां सूचना के बाद परिजनों के आने पर शवों का पंचनामा बनाते हुये शव को पीएम हेतु भेजा गया। देर रात होने के कारण मुख्य मार्ग पर अन्य कोई व्यक्ति के ना होने से अज्ञात वाहन की जानकारी नहीं मिल सकी। जिसके बाद अज्ञात वाहन की पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज के जरिये तलाश में जुटी थी।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक राजन के निर्देषन में एसडीओपी अनूपपुर कीर्ति बघेल के नेतृत्व में कोतवाली निरीक्षक अमर वर्मा, सहायक उप निरीक्षक पी.एस. बघेल, नागेष सिंह, सुरेन्द्र सिंह, सुखीनंद यादव, आरक्षक प्रकाष तिवारी, गोपाल यादव एवं सायबर सेल के पंकज मिश्रा का योगदान महत्वपूर्ण रहा।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR