Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

मंगलवार, 1 नवंबर 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पोड़ी के छुहाईटोला में 35 वर्षीय युवक ने 1 नवम्बर मंगलवार की सुबह घर के समीप खेत में लगे महुआ के पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाते हुये स्थल निरीक्षण कर पंचनामा तैयार करते हुये शव को पीएम के लिये जिला अस्पताल भेजा गया। जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुटी हुई है।

मामले की जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत पोड़ी सरपंच कमल सिंह ने कोतवाली अनूपपुर में सूचना दर्ज कराई कि ग्राम पोड़ी के छुहाईटोला निवासी लूसन सिंह गोड़ का दामाद संजय सिंह पिता पंचम सिंह उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बकही थाना चचाई जो विगत 10-12 वर्षो से अपने ससुराल ग्राम पोड़ी में रहकर मजदूरी तथा खेती वाड़ी का काम करता है। जो सोमवार को अपने गांव बकही जाकर वहां से देर शाम पोड़ी लौटा  और रात मे खाना खाने बाद सोने चला गया और सुबह उठकर दिशा मैदान को गया और घर के समीप ही पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। तभी सुबह लगभग 8 बजे पड़ोसी गुड्डा उर्फ नोहर सिंह जो अपने मवेशियो को लेकर जा रहा था, उसने लूसन सिंह के खेत में लगे महुआ के पेड़ में संजय सिंह को फांसी पर लटका देखा। जिसकी सूचना परिजनों व मृतक के माता-पिता को देने बाद कोतवाली अनूपपुर में सूचना दी गई। जहां सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवा कर पंचनामा कार्यवाही की गईं वहीं मृतक के फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR