खाद्य मंत्री के जिले में दाने-दाने को मोहताज बीपीएल के हितग्राही
अनूपपुर। जिले के समस्त शासकीय उचित मूल्य की दुकानों पर अब हितग्राहियों को राशन देने के लिए ना तो अनाज है ना ही गेहूं, जबकि यह विडंबना तब है, जब प्रदेश के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री बिसाहूलाल सिंह का अनूपपुर गृह जिला है। इसके बावजूद अनूपपुर जिले में आज बीपीएल के हितग्राही दाने-दाने को मोहताज है। बताया गया कि पिछले 6 माह से यह स्थिति अनूपपुर जिले में बनी हुई है, लेकिन अभी तक खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने अपने जिले पर हो रहे अनाज की कमी को पूरा करना उचित नहीं समझ रहे है।
विधायक ने लिखा पत्र
कोतमा विधायक सुनील सराफ ने अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीना को पत्र के माध्यम से बताया गया कि कोतमा विधानसभा सहित संपूर्ण अनूपपुर जिले में किसी भी शासकीय राशन दुकान में विगत 6 माह से गेहूं का आवंटन नहीं किया जा रहा है । जिसके कारण हितग्राहियों को मात्र चावल दिया जा रहा था एवं वर्तमान समय में किसी भी राशन दुकान में अनाज का एक दाना भी अब उपलब्ध नहीं है, ऐसी स्थिति निर्मित होना अत्यंत खेद जनक है, जबकि खाद्य मंत्री अनूपपुर जिले के होने के बावजूद ऐसे हालात चिंताजनक है। विधायक ने पत्र के माध्यम से कहा है कि अति शीघ्र शासकीय उचित मूल्य दुकानों में गेहूं एवं चावल उपलब्ध कराई जाए ,जिससे हितग्राहियों को समय पर आवाज मिल सके !

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें