Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

Cm Helpline की शिकायत पर गलत जानकारी दर्ज करने पर CMO जैतहरी को शोकॉज Notice जारी

Show cause notice issued to CMO Jaithari for filing wrong information on the complaint of Cm Helpline

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। सीएम हेल्पलाईन पोर्टल (Cm Helpline Portal) अंतर्गत शिकायत में गलत जानकारी दर्ज करने पर सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम 3 (एक) एवं (दो) का उल्लंघन होने से कलेक्टर सोनिया मीना ने मुख्य नगरपालिका अधिकारी जैतहरी भूपेन्द्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्होंने नोटिस में संबंधित को निर्देशित किया है कि 3 दिवस के अंदर शिकायत का संतुष्टिपूर्वक निराकरण दर्ज कराते हुए लिखित में जवाब प्रस्तुत करें। जवाब संतोषजनक नही होने पर सिविल सेवा नियंत्रण एवं अपील नियम 1966 के अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही (एक वेतन वृद्धि असंचयी रूप से रोकने हेतु) के लिए शहडोल संभाग के आयुक्त को प्रस्तावित की जाएगी।

  

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR