Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Woman commits suicide by hanging, police engaged in investigation,Family Members Could Not Tell The Reason For Suicide

गुरुवार, 1 दिसंबर 2022

/ by News Anuppur

अनूपपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर की वार्ड क्रमांक 13 खम्परिया मार्ग निवासी महेंद्र उपाध्याय की 37 वर्षीय पत्नी अर्चना उपाध्याय ने 1 दिसम्बर गुरुवार की सुबह अपने ही घर में फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा उसे तत्काल उपचार हेतु जिला चिकित्सालय ले जाया गया, जहां परीक्षण उपरांत डॉक्टर ने मृत घोषित करते हुए घटना की सूचना पुलिस को दी। जहां सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची ने मायके पक्ष के समक्ष मृतक के शव का पंचनामा कर शव को पीएम हेतु भेजा गया। जहां पीएम उपरांत शव परिजनों को सौंपते हुये पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।

मामले की जानकारी अनुसार नगर के वार्ड नंबर 13 खम्परिया मार्ग निवासी महेंद्र उपाध्याय की 37 वर्षीय पत्नी अर्चना उपाध्याय गुरुवार की सुबह प्रतिदिन की भांति बच्चों के लिए टिफिन बनाकर पति को नाश्ता कराई, जिसके बाद पति अपने दुकान चले गए। इस दौरान 11.30 बजे के लगभग पुत्र देव ने फोन कर पिता को बताया कि मॉ घर में चुनरी से रोशनदान ने फांसी लगा ली है, जानकारी पर पति महेंद्र उपाध्याय अपने साथियों के साथ घर पहुंचे। इसी बीच दूसरे घर में रह रहे मां-पिता को भी जानकारी दी। अर्चना को फांसी से उतारकर पानी डाला गया। लेकिन कुछ बोलने की स्थिति में नही होने पर उसे तत्काल ऑटो से उपचार हेतु जिला चिकित्सालय लाया गया। जहां परीक्षण दौरान डॉक्टर ने अस्पताल पहुंचने के पूर्व ही मौत होने की बात कहते हुए घटना की जानकारी पुलिस को दी। इस बीच मृतिका के मायके अंबिकापुर में पिता को जानकारी दिए जाने पर मां-पिता सहित अन्य परिजनों के साथ शाम को अनूपपुर आने पर पुलिस द्वारा मायके पक्ष की उपस्थिति में मृतिका के शव का पंचनामा कर डॉक्टर टीम से शव परीक्षण कराने बाद प्रारंभिक जांच की। इस दौरान मृतिका के आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। वह एक सप्ताह पूर्व अपनी मां के साथ मायके से ससुराल अनूपपुर आई थी। 


कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR