स्मैक की 34 पुड़िया बरामद, चचाई पुलिस की कार्यवाही
अनूपपुर। जिले में नशा मुक्त अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से
पुलिस अधीक्षक मोतिउर रहमान के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार
के तहत थाना चचाई पुलिस ने अवैध मादक
पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने स्मैक की
तस्करी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी चचाई सुंद्रेश
सिंह के नेतृत्व में 3 फरवरी को यह कार्रवाई की गई। पुलिस को मुखबिर से सूचना
प्राप्त हुई थी कि अमलाई की ओर से कार क्रमांक सीजी 04 एलपी 9997 के माध्यम
से अवैध मादक पदार्थ स्मैक का परिवहन किया जा रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस
टीम ने चचाई क्षेत्र में घेराबंदी की। जैसे ही संदिग्ध वाहन मौके पर पहुंचा, पुलिस
ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने तेज गति से वाहन भगाना
शुरू कर दिया। पीछा करने पर चालक ने बाबा कुटी मंदिर के पास झाड़ियों की ओर वाहन
मोड़ दिया, जहां पुलिस ने घेराबंदी कर वाहन को पकड़ लिया।
वाहन में सवार चार आरोपियों हरिकेश सिंह उर्फ मंत्री 35
वर्ष निवासी , अनूपपुर
तहसील के पीछे (चालक), राकेश कुशवाहा
36 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती रोड अनूपपुर, संग पटेल 25 वर्ष
निवासी पुरानी बस्ती अनूपपुर,
आकाश पटेल 27 वर्ष निवासी खोली थाना चचाई की तलाशी के दौरान आरोपी संग पटेल के
पास से 34
पुड़िया स्मैक बरामद
की गई, जिसका कुल वजन
5.67 ग्राम
एवं अनुमानित कीमत 30 हजार
बताई गई। इसके अतिरिक्त
4 हजार 940 नगद, पांच मोबाइल फोन तथा एक कार जब्त की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि
वे संगठित रूप से शहडोल से स्मैक खरीदकर अनूपपुर में उसकी बिक्री करते थे। मामले
में आरोपियों के विरुद्ध धारा 8(b)/22
एनडीपीएस एक्ट एवं धारा 112(1) बीएनएस
के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उन्हें
गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही जिन व्यक्तियों से स्मैक खरीदी गई थी, उन्हें
भी आरोपी बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत
किया गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी सुंद्रेश
सिंह के साथ उप निरीक्षक राघव बागरी,
सहायक उप
निरीक्षक लालमणि चौधरी, रावेंद्र तिवारी, प्रधान आरक्षक विकास दहाय, मोहन सिंह, आरक्षक विवेक
मिश्रा एवं राकेश द्विवेदी
की सराहनीय भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें