कश्मीर में हुई मुलाकात, बात बंद होते ही दिखा असली रंग
अनूपपुर। सोशल
मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक 17
वर्षीय नाबालिग बालिका की अश्लील फोटो
और आपत्तिजनक मैसेज वायरल करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए
आरोपी को छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा से गिरफ्तार किया है। पीड़ित बालिका ने अपने
परिजनों के साथ पुलिस अधीक्षक मोती उर
रहमान से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि
इंस्टाग्राम पर उसकी अश्लील तस्वीर मोबाइल नंबर के साथ पोस्ट कर दी गई थी, साथ
ही यह भी लिखा गया था कि सेक्स वर्क के लिए इस नंबर पर संपर्क करें। इस घटना से
बालिका और उसके परिवार को भारी मानसिक परेशानी का सामना करना पड़ा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस
अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली अनूपपुर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट
की धारा 67 और 67ए के तहत मामला दर्ज किया गया। जांच के दौरान कोतवाली निरीक्षक
अरविंद जैन के नेतृत्व में पुलिस टीम और साइबर सेल ने इंस्टाग्राम आईडी की जांच कर
आरोपी की पहचान की। पुलिस ने आरोपी
उत्तरा कुमार
उर्फ उदय केवट 34 वर्ष निवासी ग्राम गतवा,
थाना बिलरा जिला जांजगीर-चांपा
(छत्तीसगढ़) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से एक रेडमी स्मार्टफोन और दो सिम
कार्ड जब्त किए गए हैं, जिनका उपयोग आपत्तिजनक पोस्ट करने में किया गया था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पहले
जम्मू-कश्मीर के कठुआ में निजी नौकरी करता था,
जहां उसकी पहचान पीड़िता से हुई थी। बाद
में जब बालिका ने उससे बातचीत बंद कर दी,
तो उसने बदला लेने की भावना से यह हरकत
की। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है और आगे की जांच जारी
है।
पुलिस की अपील
पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील
की है कि यदि किसी महिला, बालिका या व्यक्ति की अश्लील फोटो या आपत्तिजनक सामग्री सोशल
मीडिया पर पोस्ट कर परेशान किया जाता है,
तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत
दर्ज कराएं, ताकि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सके।

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें