Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

Anuppur: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अधेड़ गंभीर घायल

तेज रफ्तार कार हादसा,बाइक सवार को टक्कर,सड़क दुर्घटना अनूपपुर,मध्यप्रदेश सड़क हादसा

बुधवार, 25 मार्च 2026

/ by News Anuppur

अनूपपुरजिले में तेज रफ्तार का कहर एक बार फिर देखने को मिला। फुनगा चौकी क्षेत्र के दैखल गांव के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 43 पर मंगलवार देर रात एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में 52 वर्षीय रघुवीर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार पुष्पराजगढ़ के लमसराई निवासी रघुवीर सिंह अपनी बाइक से करपा से कोतमा जा रहे थे। उनकी बेटी कोतमा में रहकर कॉलेज की पढ़ाई करती है और वे उससे मिलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान दैखल गांव के पास तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि रघुवीर सिंह बाइक सहित सड़क पर काफी दूर तक घिसटते चले गए।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही फुनगा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तुरंत फुनगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में रघुवीर सिंह के सिर में गहरी चोट आई है और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ, वहीं सड़क पर घिसटने से उनके शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं।

फुनगा चौकी प्रभारी सोने सिंह परस्ते ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद घायल की हालत में कुछ सुधार हुआ, जिसके बाद वे अपने एक परिचित के घर चले गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR