Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

Anuppur: प्रेम संबंध बना हत्या की वजह, आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

प्रेम संबंध हत्या मामला,अनूपपुर हत्या केस, अंधी हत्या का खुलासा,24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार,महिला की हत्या जंगल में,दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या

मंगलवार, 31 मार्च 2026

/ by News Anuppur

मुलाकात के बहाने बुलाकर दुपट्टे से गला घोंटकर की हत्या

अनूपपुरथाना चचाई पुलिस ने अंधी हत्या के एक मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार 25 मार्च को ग्राम पंचायत बकही के सरपंच पति द्वारा सूचना दी गई कि महादेवरा मंदिर के पास पहाड़ी के ऊपर जंगल में एक अज्ञात महिला का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मृत्यु गला घोंटने से होना सामने आया। जांच के दौरान मृतिका के परिजनों से पूछताछ की गई, जिसमें पता चला कि उसका सतेंद्र गुप्ता उर्फ संगम 27 वर्ष निवासी रामपुर से प्रेम संबंध था।

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी ने 9 मार्च को मृतिका को मिलने के बहाने बुलाया और मोटरसाइकिल से सुनसान जंगल में ले जाकर विवाद के बाद दुपट्टे से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेड़ पर लटकाकर फरार हो गया। जिसके बाद थाना चचाई में मामला दर्ज कर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना चचाई की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR