अनूपपुर। कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में समाज और प्रशासन के प्रति उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कोतवाली अनूपपुर में पदस्थ निरीक्षक अरविंद कुमार जैन को मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए अथक परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए प्रदान किया गया।
सम्मान पत्र में उल्लेख किया गया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं उससे
उत्पन्न विषम परिस्थितियों के दौरान निरीक्षक अरविंद कुमार जैन ने अपनी
जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और साहस
के साथ किया। महामारी के कठिन समय में उन्होंने प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर
समन्वय स्थापित करते हुए अपनी सेवाओं से लोगों का विश्वास जीता।
मध्यप्रदेश शासन द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज के प्रति समर्पित सेवा भावना को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब ने निरीक्षक अरविंद जैन को कर्मवीर योद्धा पदक पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने भी अरविंद कुमार जैन को बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

.jpeg)
कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें