Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

देश - विदेश

Desh - Videsh

BOLLYWHOOD

BOLLYWHOOD

JOB & EDUCTION

JOB & EDUCTION

Tech

TECHNOLOGY

CRIME

CRIME

मध्य-प्रदेश

छत्तीसगढ़

Videos

Videos

राजनीति

BOLLYWOOD

टेक्नोलॉजी

ट्विशा शर्मा मौत मामला: सीएम डॉ. मोहन यादव की सहमति के बाद अब CBI करेगी जांच

कोई टिप्पणी नहीं

परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने दिया था निष्पक्ष जांच का भरोसा

भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ट्विशा शर्मा मौत मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने की सहमति दे दी है। राज्य के गृह विभाग द्वारा इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। अब 12 मई को बाग मुगालिया एक्सटेंशन, कटारा हिल्स में हुई ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत की जांच सीबीआई करेगी।

जारी अधिसूचना के अनुसार थाना कटारा हिल्स में दर्ज अपराध क्रमांक 133/2026, धारा 80(2), 85, 3(5) भारतीय न्याय संहिता 2023 तथा धारा 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम 1961 के तहत दर्ज प्रकरण को सीबीआई को हस्तांतरित करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

गौरतलब है कि 20 मई को मृतका ट्विशा शर्मा के परिजनों ने मंत्रालय में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात की थी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने परिवार को निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाते हुए कहा था कि राज्य सरकार हर स्तर पर उनके साथ खड़ी है और मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए सीबीआई जांच हेतु पत्र भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा था कि दोबारा पोस्टमॉर्टम के संबंध में अंतिम निर्णय न्यायालय द्वारा लिया जाएगा। वहीं, यदि परिजन चाहें तो पार्थिव शरीर को दिल्ली स्थित All India Institute of Medical Sciences एम्स ले जाने के लिए सरकार परिवहन सुविधा भी उपलब्ध कराएगी।

ट्विशा शर्मा मौत मामला अब प्रदेश में चर्चित हो चुका है और सीबीआई जांच की घोषणा के बाद परिजनों को न्याय मिलने की उम्मीद और मजबूत हुई है।

 

 

Anuppur: कोरोना योद्धा बने निरीक्षक अरविंद जैन, कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित

कोई टिप्पणी नहीं

अनूपपुर। कोरोना महामारी के चुनौतीपूर्ण दौर में समाज और प्रशासन के प्रति उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले कोतवाली अनूपपुर में पदस्थ निरीक्षक अरविंद कुमार जैन को मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा कर्मवीर योद्धा पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें कोविड-19 महामारी के दौरान किए गए अथक परिश्रम, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के लिए प्रदान किया गया।

सम्मान पत्र में उल्लेख किया गया है कि कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं उससे उत्पन्न विषम परिस्थितियों के दौरान निरीक्षक अरविंद कुमार जैन ने अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और साहस के साथ किया। महामारी के कठिन समय में उन्होंने प्रशासन और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए अपनी सेवाओं से लोगों का विश्वास जीता।

मध्यप्रदेश शासन द्वारा उनके उत्कृष्ट कार्यों और समाज के प्रति समर्पित सेवा भावना को देखते हुए उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया। सम्मान प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक अनूपपुर विक्रांत मुराब ने निरीक्षक अरविंद जैन को कर्मवीर योद्धा पदक पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों, पत्रकारों एवं शुभचिंतकों ने भी अरविंद कुमार जैन को बधाई देते हुए उनके सेवा कार्यों की प्रशंसा की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Anuppur: सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता पर कड़ी नजर, भाजपा कार्यकर्ताओं को चेतावनी

कोई टिप्पणी नहीं

संगठन की छवि से समझौता नहीं, नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

अनूपपुर  पवित्र नगरी अमरकंटक स्थित मृत्युंजय आश्रम में 13 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी की जिला संगठन बैठक आयोजित हुई। बैठक में जिला प्रभारी संजय साहू और जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने संगठन के कार्यों की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं को अनुशासन और सक्रियता का सख्त संदेश दिया। जिला मीडिया प्रभारी राजेश सिंह के अनुसार बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, महामंत्री सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं

जिला प्रभारी संजय साहू ने स्पष्ट कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है। सोशल मीडिया पर पार्टी विरोधी गतिविधियों या अनुशासनहीनता को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि ऐसे कार्यकर्ताओं की पहचान कर उन पर कड़ी कार्रवाई की जाए, जरूरत पड़ने पर पार्टी से बाहर भी किया जा सकता है।

उन्होंने दो टूक कहा कि पद काम करने के लिए दिया जाता है, गाड़ी में बोर्ड लगाने के लिए नहीं। जो कार्यकर्ता संगठन का काम नहीं करेंगे, उनसे पद और बोर्ड दोनों वापस ले लिए जाएंगे। बैठक में गांव चलो अभियान, आजीवन सदस्यता, निधि प्रशिक्षण और अंबेडकर जयंती से जुड़े कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई। संजय साहू ने मंडल अध्यक्षों और महामंत्रियों से व्यक्तिगत चर्चा कर प्रगति जानी।

बूथ स्तर पर सक्रियता पर जोर

जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम ने सभी मोर्चा और प्रकोष्ठों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सकारात्मक संदेश देने वाले कार्यक्रम आयोजित किए जाएं और संगठन के हर कार्य को गंभीरता से पूरा किया जाए। बैठक के दौरान नव नियुक्त मंडल प्रभारियों और मोर्चा-प्रकोष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। नेतृत्व ने उनसे संगठन हित में बेहतर कार्य करने की अपेक्षा जताई।

Anuppur : सोशल मीडिया में ब्राम्‍हण – पटेल विवाद ने पकड़ा तूल, अनूपपुर में दंगे जैसी स्थिति के आसार

कोई टिप्पणी नहीं



भड़काऊ पोस्ट के खिलाफ ब्राह्मण संगठन का ज्ञापन, आसामजिक वा अपराधियों पर कार्यवाही की मांग

अनूपपुरजिले में सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक और भड़काऊ पोस्ट को लेकर विवाद लगातार गहराता जा रहा है। हालात ऐसे बनते जा रहे हैं कि सामाजिक सौहार्द बिगड़ने और दंगे जैसी स्थिति उत्पन्न होने की आशंका जताई जा रही है। इस पूरे घटनाक्रम के बाद ब्राह्मण समाज के संगठन एकजुट हो गए हैं और प्रशासन से तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ब्राह्मण समाज के लोगों का आरोप है कि फेसबुक सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पटेल समाज के आसामजिक वा अपराधिक तत्‍वों द्वारा ब्राम्‍हण समुदाय के खिलाफ लगातार अभद्र, अपमानजनक और भड़काऊ पोस्ट डाली जा रही हैं। इन पोस्टों में कथित रूप से अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए जातिगत भावनाओं को भड़काने की कोशिश की जा रही है, जिससे समाज की भावनाएं आहत हो रही हैं और ब्राम्‍हण समाज के युवाओं के बीच आक्रोश का माहौल बनता जा रहा है।

मामले को लेकर ब्राह्मण समाज के दो सैकड़ा से अधिक लोग एकजुट होकर रैली के रूप में कोतवाली अनूपपुर पहुंचे, जहां उन्होंने कोतवानी निरीक्षक अरविंद जैन को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कुछ व्यक्तियों के नामों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया गया है कि वे संगठित रूप से ब्राम्‍हण समाज के खिलाफ माहौल बनाने और अन्य समुदायों को उकसाने का प्रयास कर रहे हैं। ब्राम्‍हण समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि यह केवल अभद्र टिप्पणी का मामला नहीं है, बल्कि सुनियोजित तरीके से सामाजिक तनाव फैलाने की कोशिश है।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से मांग की गई है कि आपत्तिजनक पोस्ट करने वालों में दीपक पटेल, राजा सिंह कुर्मी, शिवम पटेल, नीलमणि पटेल, दुर्गेश पटेल, भूपेन्‍द्र पटेल, राघवेन्‍द्र पटेल, सुभाष पटेल, विक्रम पटेल,विकास पटेल सहित अन्‍य है। जिनके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की निगरानी बढ़ाने, भड़काऊ सामग्री पर तुरंत रोक लगाने और जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए ठोस कदम उठाने की भी मांग की गई है।

ब्राम्‍हण समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं, जिनके कारण शहर में तनाव की स्थिति बनी थी। उनका कहना है कि इसके पूर्व 26 अगस्‍त 2020 को दीपक पटेल द्वारा फेसबुक में सबसे पहले हिन्‍दू-मुस्लिम समुदाय के लिये भड़काऊ पोस्‍ट कर हिन्‍दूओं को भडकाया था, जिससे नगर के अंदर दो दिनों तक आगजनी वा दंगा का रूप ले लिया था और शहर में तनाव और विवाद की स्थिति उत्पन्न हुई थी। उन्‍होने प्रशासन से मांग की है कि यदि समय रहते सख्ती नहीं बरती गई, तो भविष्य में हालात और बिगड़ सकते हैं।

ब्राह्मण समाज के संगठनों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई, तो वे आगे और बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वहीं स्थानीय नागरिकों का कहना है कि अनूपपुर जैसे शांतिप्रिय क्षेत्र में इस तरह के विवाद बेहद चिंताजनक हैं और इससे शहर की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अब पूरे मामले में लोगों की नजरें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हुई हैं। प्रशासन के लिए यह चुनौतीपूर्ण समय है कि वह निष्पक्षता और तत्परता के साथ कदम उठाकर स्थिति को नियंत्रित करे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और जिले में आपसी भाईचारा और शांति कायम रह सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के विवाद से शहर की शांति व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। अनूपपुर जैसे शांत क्षेत्र में इस प्रकार के जातिगत विवाद चिंता का विषय बनते जा रहे हैं। अब सभी की नजरें प्रशासन पर टिकी हैं कि वह इस मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कार्रवाई करता है। समय रहते उचित कदम उठाना आवश्यक है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके और सामाजिक भाईचारा कायम रखा जा सके।

कोतमा लॉज हादसा: मलबे में दबे अपनों को ढूंढते रहे परिजन

कोई टिप्पणी नहीं

कोतमा में दर्दनाक हादसा, तीन की मौत से पसरा मातम

अनूपपुर/कोतमामध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के कोतमा नगर में बस स्टैंड के सामने शनिवार को एक लॉज का भवन भरभराकर गिर गया। इस दर्दनाक हादसे में जीजा-साले समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और दहशत का माहौल है।

मलबा हटाते वक्त मिली पिता की मौत की खबर

हादसे ने कई परिवारों को गहरा जख्म दिया है। 55 वर्षीय हेमराज यादव उस वक्त राहत-बचाव कार्य में लगे थे और जेसीबी से मलबा हटा रहे थे। तभी उन्हें अस्पताल से फोन आया कि मलबे में मिले शवों में उनके पिता हनुमानदीन यादव भी शामिल हैं। हेमराज की आवाज भर्रा जाती है जब वे बताते हैं सुबह पिताजी ने कहा था कि गांव में महुआ बीन रहा हूं, काम पर नहीं जाऊंगा। लेकिन शाम को पता चला कि वे उसी लॉज में काम कर रहे थे और मलबे में दब गए।

परिवार का सहारा थे हनुमानदीन

हनुमानदीन यादव खेती-बाड़ी के साथ राजमिस्त्री का काम करते थे। वे अनूपपुर मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर लोढ़ी गांव के रहने वाले थे और रोजाना काम के लिए कोतमा आते-जाते थे। परिवार में दो बेटे और एक बेटी हैं। पत्नी का निधन 19 साल पहले हो चुका था। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर थी।

साइकिल से 22 किमी आकर मजदूरी करता था बेटा

इस हादसे में हनुमानदीन के साले 40 वर्षीय रामकृपाल यादव की भी मौत हो गई। वे बेहद गरीब परिवार से थे और रोजाना 22 किलोमीटर साइकिल चलाकर मजदूरी करने आते थे। उनके बेटे दुर्गेश यादव ने बताया कि पिताजी ही घर के अकेले कमाने वाले थे। रोज 300 रुपए कमाते थे। उस दिन भी सुबह काम पर गए थे और बोले थे कि आज पेमेंट मिलेगा, देर हो जाएगीलेकिन वे कभी वापस नहीं आए। दुर्गेश ने बताया कि परिवार पहले से कर्ज में डूबा है और अब घर चलाना मुश्किल हो गया है। प्रशासन की ओर से मिली आर्थिक सहायता जरूरत के मुकाबले बहुत कम है।

मां को ढूंढता रहा बेटा, अगले दिन मिला शव

हादसे में 45 वर्षीय राधाबाई कोल की भी मौत हो गई। उनका शव अगले दिन मलबे से निकाला गया।
राधाबाई का इकलौता बेटा आकाश मलबे के पास बैठा पूरी रात अपनी मां को ढूंढता रहा। आकाश ने रोते हुए कहा मां कहती थीं बेटा, शादी कब करेगाबहू कब घर लाएगाअब वो ही नहीं रहीं। राधाबाई मजदूरी करके बेटे का पालन-पोषण कर रही थीं। पति का पहले ही निधन हो चुका था।

तीन की मौत, तीन घायल

इस हादसे में कुल तीन लोगों की मौत हुई है, जबकि तीन अन्य घायल हुए हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। रविवार को तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया गया। स्थानीय लोगों ने भवन निर्माण में लापरवाही का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते जांच और निगरानी होती, तो यह हादसा टाला जा सकता था। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही गई है।

इलाके में शोक और आक्रोश

इस घटना ने कई परिवारों को हमेशा के लिए तोड़ दिया। अपनों को खोने का दर्द और आर्थिक संकट दोनों एक साथ सामने खड़े हैं। पूरा कोतमा नगर गमगीन है और हर आंख नम है। लोग दोषियों पर सख्त कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को पर्याप्त मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं।

Kotma में बड़ा हादसा: तीन मंजिला अग्रवाल होटल की इमारत धरासाई

कोई टिप्पणी नहीं

4-5 लोगो के फंसे होने की आशंका, प्रशासन का युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य जारी

अनूपपुरनगर के वार्ड क्रमांक 5 स्थित बस स्टैंड के पास शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र में हड़कंप मचा दिया। यहां स्थित तीन मंजिला अग्रवाल होटल की इमारत अचानक भरभराकर गिर गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय इमारत में कई लोग मौजूद थे। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक मलबे में 5 से 6 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन, नगर पालिका और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।

बचाव दल ने तत्परता दिखाते हुए मलबे से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोतमा भेजा गया। वहां उनका उपचार जारी है। वहीं, अभी भी 4 से 5 लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका बनी हुई है, जिसके चलते राहत कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान स्वयं मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उनके साथ कोतमा तहसीलदार दशरथ सिंह, थाना प्रभारी रत्नांबर शुक्ला, नगर पालिका अध्यक्ष अजय सराफ सहित कई प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद हैं। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और व्यापारी भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में सहयोग कर रहे हैं।

नगर पालिका की टीम जेसीबी और अन्य संसाधनों की मदद से मलबा हटाने में जुटी हुई है। प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और हर संभव प्रयास कर रहा है कि मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सके।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जिस इमारत का हिस्सा गिरा है उसके पास नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा था। बताया जा रहा है कि निर्माण के दौरान की गई अंडरग्राउंड खुदाई से पुरानी इमारत की नींव कमजोर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और भारी भीड़ घटनास्थल पर जुट गई है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे मौके से दूरी बनाए रखें, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में किसी प्रकार की बाधा न आए। फिलहाल सभी की निगाहें जारी राहत कार्य पर टिकी हुई हैं और मलबे में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।

© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR