पूर्व में उड़ीसा से आ रही खेप को करनपठार पुलिस ने २५ किलो गांजा सहित बाइक की थी जप्त
अनूपपुर। चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम बकही स्थित शहडोल-कोतमा मुख्य मार्ग पर गुरूवार की शाम चचाई पुलिस ने वाहन चैकिंग अभियान के दौरान मोटर साईकिल क्रमांक एमपी १८ एम ७४३७ से १० किलो ५०० ग्राम गांजा सहित वाहन को जब्त किया गया। वहीं कार्यवाही के दौरान मोटर साईकिल सवार पुलिस को देख मौके से फरार हो गया। जिसके बाद मोटर साईकिल चालक पर पुलिस को संदेह होने पर उन्होने पीछा कर वाहन को पकडा। वहीं मोटर साईकिल जांच पर उसमें लगभग १० किलो से अधिक गांजे के ५ पैकेट पाए जाने पर वाहन को जप्त कर थाने ले आई। वहीं मोटर साईकिल चालक मौके से फरार होना बताया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस ने वाहन मालिक राज कुमार गुप्ता पिता एसएस गुप्ता निवासी आर्दश मार्ग अनूपपुर सहित अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा २० एनडीपीएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर चालक की तालाश की जा रही है। थाना प्रभारी प्रकाश चंद्र कोल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि शाम के समय वाहन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कोतमा की ओर बकही आ रही बाइक चैकिंग अभियान में पुलिस को देखकर चालक बाइक को पीछे से टर्न लेते हुए जंगल की ओर भागने का प्रयास किया। जिसमें पुलिस ने आशंका जताते हुए बाइक सवार का पीछा किया, जहां बाइक कुछ दूर जाकर अनियंत्रित होकर गिर गई। जिसके बाद बाइक चालक वाहन छोड़कर मौके से जंगल की ओर भाग निकला। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक की जांच पड़ताल की, जहां बाइक में टंगी दो थैले में ५ छोटे-छोटे बंडल गांजा पाया। परिमाप में कुल १० किलो ५०० ग्राम गंाजा जिसकी कीमत ८० हजार बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व पुष्पराजगढ़ जनपद पंचायत के करनपठार थाना में पुलिस ने उड़ीसा से चचाई जा रही २५ किलोग्राम गांजा की खेप को बाइक सहित आरोपी संग गिरफ्तार किया था।
इनका कहना है
वाहन चैकिंग के गांजा को जब्त करने की कार्रवाई की गई। पुलिस को देखकर बाइक सवार के भागने के दौरान संदेह होने पर पुलिस ने खदेड़ कर आरोपी को पकडऩा चाहा। लेकिन आरोपी मौके से भागने ेसफल हो गया।
प्रकाश चंद्र कोल, थाना प्रभारी चचाई

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें