निजी सुरक्षा गार्डो को नही मिला चार माह का वेतन
सुमिता शर्मा, राजनगर। हसदेव क्षेत्र अंतर्गत ओपेन कॉस्ट राजनगर में कार्यरत प्राइवेट सुरक्षा गार्डो को बीते ४ माह से वेतन न मिलने के कारण 12 सितम्बर को सुरक्षा गार्डो द्वारा महाप्रबंधक कार्यालय पहुंच क्षेत्रीय सुरक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में सुरक्षा कर्मियो द्वारा हसदेव क्षेत्र के सुरक्षा एजेंसी कृष्ण कुमार किशानिया द्वारा माह जून से किसी भी सुरक्षा प्रहरी को वेतन नहीं दिए जाने की शिकायत की गई तथा सुरक्षा एजेंसी के प्रबंधक द्वारा कमीशन नहीं मिलने की बात कहते हुए वेतन रोका जाना सुरक्षा गोर्डो को बताया गया। शिकायत में सभी प्राइवेट सुरक्षा प्रहरी द्वारा क्षेत्रीय स्तर के अधिकारियो से वेतन दिलाए जाने के साथ सुरक्षा एजेंसी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की गई। वहीं शिकायत होते देख सुरक्षा एजेंसी के सौरभ चतुर्वेदी द्वारा १४ सितम्बर को ओपेन कॉस्ट राजनगर के सुरक्षा प्रहरियो की बैठक राजनगर स्टेडियम बुलाई गई जहां पर सुरक्षा गार्डो द्वारा अपनी वेतन की मांग की गई। वहीं वेतन के मांगते ही सौरभ चतुर्वेदी उल्टा ही सुरक्षा गार्डो पर भडकने लगा तथा वेतन नही दिए जाने की बात सुन सुरक्षा गार्डो के साथ गहमागहमी का महौल निर्मित हो गया। जिसके बाद सभी सुरक्षा गार्डो द्वारा रामनगर थाने पहुंच सुरक्षा एजेंसी कृष्ण कुमार किशानिया के पेटी कांट्रेक्टर सौरभ चतुर्वेदी के खिलाफ ४ माह से वेतन नही दिए जाने तथा सुरक्षा गार्डो को मिलने वाले १२ हजार रूपए मासिक वेतन से एजेंसी द्वारा मात्र ९ हजार रूपए देकर बतौर कमीशन के रूम में तीन हजार रूपए सुरक्षा गार्डो से ले लिया जाता है।
इनका कहना है
शिकायत प्राप्त हुई है, मामले की जांच कराई जा रही है। जांच उपरांत दोषियो के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।
डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, थाना प्रभारी रामनगर

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें