Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

स्वच्छता सेवा पखवाडा पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया दिखावा

सोमवार, 18 सितंबर 2017

/ by News Anuppur

साफ जगहो पर झाडू लगा खिंचवाई फोटो, नगरवासी गदंगी से परेशान
सुमिता शर्मा/राजनगर। देश के प्रधानमंत्री के ६७ वें जन्मदिवस के अवसर पर  जहां जिले भर में भाजपा कार्यकर्ता द्वारा स्वच्छता ही सेवा पखवाडा पर नगर की साफ-सफाई की जा रही है, वहीं दूसरी ओर राजनगर में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा साफ-सुथरी जगह पर सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए ओसीएम हसदेव क्षेत्र के शांति नगर औषधालय में सफाई अभियान का दिखावा मनाया गया। वहीं दूसरी शांति नगर औषधालय से चंद ही दूरी पर स्थित शांति नगर कॉलोनी में जहां गदंगी की भरमार है, वहीं कॉलोनी वासी जहां कॉलोनी में जगह-जगह पडे गदंगी पडी हुई है। लेकिन इस ओर न तो भाजपा कार्यकर्ताओ की नजर गई और ना ही इस कॉलरी प्रबंधन द्वारा ध्यान दिया जा रहा है। जिसके बाद गदंगी के बीच कॉलोनी वासी निवास करने को मजबूर है। वहीं साफ-सफाई वाली जगहो पर भाजपा कार्यकर्ता पहुंच सिर्फ दिखावे के लिए अपनी फोटो खिचवाने तक सीमित रहकर वाहीवाही लूटने में लगे रहे। इतना ही नही कॉलोनी में सैप्टिक टैंक के खुले होने के साथ ही नालियो की जाम की स्थिति के कारण कॉलोनी से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी भी नही हो पा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR