Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

नगर की समस्याओ को लेकर भाजपायु मोर्चा ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

शुक्रवार, 15 सितंबर 2017

/ by News Anuppur
पीएम आवास योजना सहित भारी वाहनों के प्रवेश तथा स्वास्थ्य सेवाओं के बेहतर बनाने की कि मांग
अनूपपुर। जिला मुख्यालय स्थित नगरपालिका अनूपपुर में भारी वाहनों के प्रवेश, जिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं तथा नगरीय क्षेत्र में प्रस्तावित पीएम आवास योजना में नगरपालिका की लापरवाही को कर शुक्रवार को भाजपायु मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें ज्ञापनकर्ताओं ने जल्द से सुधार करवाते हुए आमजनों की जान की सुरक्षा सहित बेहतर स्वास्थ्य लाभ प्रदान कराए जाने तथा शहर में भारी वाहनों के दिन के समय प्रवेश पर रोक लगाते हुए यातायात व्यवस्था को सुरक्षित संचालित करने की मांग की। ४ बिन्दूओं पर कार्यकर्ताओं द्वारा सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि पदाधिकारियों के पास लगातार शिकायतों के बाद भी नगरीय सड़कों पर दिन के समय भीड़-भाड़ वालें इलाकों में कैप्सूल वाहनों की बेधड़क दौड़ बनी हुई है। स्कूल, कॉलेज, जिला अस्पताल सहित न्यायालय परिसर के बाद भी उनकी आवाजाही पर रोक नहीं लगाई जा सकी है। जबकि मुख्यालय होने के कारण जिला अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति न के बराबर हो रही है। अगर डॉक्टर भी उपस्थित होते हैं तो निर्धारित समय से पूर्व अस्पताल भी छोड़ रहे हैं। वहीं नगरीय प्रशासन की अनदेखी में अनूपपुर नगरपालिका में गंदगी, सफाई, नालों की सफाई अधूरी है। जिसके कारण शहर में गंदगी का आलम बना हुआ है। इसके अलावा नगर के लिए पीएम आवास योजनाओं में पात्र हितग्राहियों की अपेक्षा कर अपात्रों को योजनाओं का लाभ  और सुस्त गति प्रदान की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR