Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या की जांच पर पुलिस ने पति और सास पर किया मामला दर्ज

शुक्रवार, 15 सितंबर 2017

/ by News Anuppur
विवेचना में दहेज प्रताडऩा का मामला आया सामने
अनूपपुर। कोतवाली थानांतर्गत पसला गांव में २६ जून को २७ वर्षीय महिला रोशनी विश्वकर्मा पति मदन विश्वकर्मा द्वारा अपने ही घर में फांसी लगाकर खुदकुशी करने के मामले में पुलिस ने १४ सितम्बर को जांच विवेचना उपरांत पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताडऩा व मारपीट का प्रकरण में धारा ४९८ ए, ३०४ बी, ३४ के तहत मामला दर्ज किया है। बताया जाता है कि सास संतु विश्वकर्मा बहु रोशनी विश्वकर्मा पर लगाातर दहेज की मांग कर उसे प्रताडि़त कर रही थी। जबकि पति अपनी मां की बातों में आकर अपनी ही पत्नी के साथ लगातार मारपीट करता था। जिससे परेशान होकर रोशनी विश्वकर्मा ने फंासी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR