Responsive Ad Slot

ताजा खबर

latest

नशे में वाहन चलाते दो बाइक सवारो पर की गई कार्यवाही

शुक्रवार, 15 सितंबर 2017

/ by News Anuppur
१० दो पहिया वाहनो से वसूले गए ३ हजार ७५० रूपए समन शुल्क
अनूपपुर। यातायात विभाग द्वारा यातायात नियमो का उल्लघंन करने वाले चालको के खिलाफ कोतवाली अनूपपुर के सामने १५ सितम्बर को अभियान चलाते हुए १० दो पहिया वाहन चालको पर कार्यवाही करते हुए ३ हजार ७५० रूपए के समन शुल्क वसूल करने तथा शराब के नशे में वाहन चलाने पर २ चालको के खिलाफ कार्यवाही की गई। यातायात प्रभारी बिजेन्द्र मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया की व्यस्तम मार्गो में तेज रफ्तार वाहन चलाने के साथ यातायात नियमो के उल्लघंन करने, हेलमेट का उपयोग न करने, नशे में वाहन चलाने पर कार्यवाही की गई है। जिसमें यातायात विभाग द्वारा चलाए गए अभियान में प्रभारी द्वारा विंथ एनालाइजर मशीन से जांच किया गया, जिसमें दो वाहन चालक जिनमें ओंमकार पिता जगदीश सिंह उम्र २७ वर्ष निवासी परसवार, अजय सिंह पिता सोनसाय उम्र १८ वर्ष निवासी परासी थाना भालूमाडा को नशे की हालत में वाहन चलाते पकडा गया, जिसके बाद पंचनामा तैयार करते हुए प्रकरण न्यायालय भेजे जाने की बात कही गई। 

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें

'
Don't Miss
© all rights reserved
made with NEWSANUPPUR