अनूपपुर। जिले मे पदस्थ प्रदेश, संभाग व जिला ब्लॉक पदाधिकारियों से 29 अक्टूबर रविवार को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय अनूपपुर मे आयोजित सीएम वादा निभाओ बैठक का आयोजन किए जाएगा। जिसमें जिसमें जिले के तीनो विधायको को सीएम वादा निभाओ हेतु बैठक कर स्मरण पत्र लिखने हेतु अनुरोध ज्ञापन कार्यक्रम सौपते हुए शंख ध्वनि के साथ दोपहर 2 बजे प्रारंभ होकर 5 बजे बैठक का समापन किया जाएगा। संपूर्ण एकता निर्णायक और आक्रमक संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा लीलावती अस्पताल मुम्बई से अध्यापको को छठवे वेतनमान के साथ सातवे वेतनमान देने की घोषणा की थी, जो अब तक पूरी नही हो सकी। जिसको लेकर अध्यापको मे आक्रोश व्याप्त है। उन्होने बताया कि अध्यापक संवर्ग के छटवें वेतनमान की विसंगतियो को सुधार करते हुए सांतवा वेतनमान देने, प्रथम नियुक्ति दिनांक से शिक्षा विभाग में संविलियन करने, अंतर निकाय एवं निकाय अंतर्गत बंधन रहित स्वेच्छिक स्थानांतरण नीति लागू करने, अनुकंपा नियुक्ति, बीमा पेंशन,, युक्तियुक्ति करण मे अध्यापको से सौतेला व्यवहार किए जाने को पूरा कराने हेतु शासकीय अध्यापक संगठन सभी संगठनो की एकता से सरकार से संघर्ष करने का संकल्प पारित कर योजना तैयार करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।
सीएम वादा निभाओ को लेकर अध्यापक संवर्ग की बैठक 29 को
न्यूज अनूपपुर जिले के पाठको के लिए ऑनलाइन प्रकाशन है। जो की बहुत कम समय में यह जिले का सबसे लोकप्रिय हिन्दी न्यूज पोर्टल के रूप में जाना जाने लगा है, वहीं अब ये अपनी लगातार प्रतिष्ठा बरकरार रखे हुए है। जिसका उद्देश्य देश और दुनिया की खबरें भी अपने पाठकों तक पहुंचाने का पूरा प्रयास कर रहा है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
'

कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें