छत्तीसगढ से आकर चोरी की घटना को देता था अंजाम, चोरी गई संपत्ति सहित आरोपी गिरफ्तार
रामनगर। तीन दिशाओ में छत्तीसगढ़ की सीमा से घिरा रामनगर क्षेत्र में जहां लगातार चोरियो का ग्राफ बढने के कारण नगर के लोगो में पुलिस के खिलाफ काफी रोष व्याप्त था। जिसके बाद एसडीओपी कोतमा विजय प्रताप सिंह के निर्देशन पर थाना प्रभारी डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह ने राजनगर में अज्ञात चोरो के खिलाफ पतासाजी प्रारंभ की गई। जिसके बाद मुखबिर की सूचना पर रामनगर पुलिस ने २६ अक्टूबर को एक संदेही विकास कुमार केवट पिता बृजमोहन केवट उम्र १९ वर्ष निवासी मलाई भ_ी मनेन्द्रगढ़ छग को गिरफ्तार किया गया। जिससे सख्ती के साथ की गई पूछताछ पर उसने रामनगर क्षेत्र अंतर्गत कई जगहो से चोरी करना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने उसके पास से माल बरामद करते हुए गिरफ्तार किया गया।यह था मामला
रामनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत २४ अक्टूबर को रामसुशील कुशवाहा पिता सरवन निवासी बाजार दफाई की किराना दुकान से छत की सीट तोडकर ४ हजार नगद सहित एक मोबाइल, मनीष कुमार गर्ग पिता सूरज मल निवासी बस स्टैण्ड स्थित दुकान से २२ अक्टूबर को ९ हजार नगद सहित किराना समान सहित एटीएम, पासबुक सहित अन्य दस्तावेजो की चोरी की घटना को अंजाम दिया था, जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात चोरो के खिलाफ धारा ४५७, ३८० के तहत मामला पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ की थी। जिसके बाद २६ अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर विकास कुमार केवट चोरी का मोबाइल बेचने के लिए भगत सिंह चौक राजनगर में ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस ने संदेह के आधार पर घेराबंदी कर आरोपी को पुलिस अभिरक्षा में लेकर सख्ती के साथ पूछताछ की गई। जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया।
कई जगहो पर चोरी का किया खुलासा
पुलिस अभिरक्षा में आरोपी विकास केवट से सख्ती के साथ पूछताछ पर उसने राम सुशील कुशवाहा एवं मनीष कुमार की किराना दुकान में चोरी करने के साथ ही डेढ माह पूर्व शाबिर अहमद पिता मो. तालीम निवासी के मोबाइल दुकान से नगदी, मोबाइल, मेमोरीकार्ड, बाउचर, पेन ड्राइव की चोरी, एक माह पूर्व काली मंदिर के बगल में इतवारू राम गोंड के घर से सोने-चांदी के जेवरात सहित नगदी की चोरी करना स्वीकार किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर से उक्त सभी अपराधों में चोरी की गई संपत्ति में नगद 12 हजार, चार नग मोबाइल, मेमोरी कार्ड, पेन ड्राइव, स्पीकर, एटीएम कार्ड, चेक बुक, आधार कार्ड, किराना समान सहित सोने एवं चांदी के जेवरातो में नाक की फलिया तीन जोडी, चांदी की पायल एक नग, एक नग चांदी का चन्द्रमा कुल कीमती लगभग 50 हजार रूपए बरामद किया गया।
मनेन्द्रगढ़ से रात में आकर घटना को देता था अंजाम
थाना प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि आरोपी विकास केवट जो पूर्व सें राजनगर क्षेत्र से परिचित था तथा राजनगर के ही दुकानों में मजदूरी करता था। क्षेत्र से परिचित होने का फायदा उठाते हुए आरोपी चोरी की घटनाओं का अंजाम देता था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह शाम को 6 से 7 बजे मनेन्द्रगढ से राजनगर आता और चिन्हित दुकानो पर नजर बनाए रखता था तथा मौका मिलते ही दुकान की सीट तोड अंदर प्रवेश कर जाता और चोरी कर सुबह बस से राजनगर से मनेन्द्रगढ निकल जाता था।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
रामनगर थाना क्षेत्र में लगातार दुकानो व घरो से चोरी की घटना के बाद जहां थाना प्रभारी रामनगर डॉ ज्ञानेन्द्र सिंह ने साइबर सेल एवं मुखबिरों की सूचना पर टहीम गठित कर आरोपी को पकडने में सफलता पाई। वहीं इस कर्यवाही में थाना प्रभारी सहित उप निरीक्षक यू.एन. मिश्रा, सहायक उपनिरीक्षक मणिराज सिंह, विपुल शुक्ला, प्रधान आरक्षक विपिन राय, प्रदीप अग्निहोत्री, आरक्षक रिन्कू गोले शामिल रहे। जिसके बाद पुलिस अधीक्षक ने ईनाम देने की घोषणा भी की है।


कोई टिप्पणी नहीं
एक टिप्पणी भेजें